Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी की अफवाहों से नाराज करण ने ऐसे निकाला गुस्सा, चारू की आर्थिक तंगी की बात पर बिफरे राजीव

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे टीवी के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक हैं। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 12:15:40

2 News : शादी की अफवाहों से नाराज करण ने ऐसे निकाला गुस्सा, चारू की आर्थिक तंगी की बात पर बिफरे राजीव

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे टीवी के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक हैं। उनके चाहने वाले उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। ‘बिग बॉस 15’ में करण और तेजस्वी की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक दोनों साथ हैं। तेजस्वी ने कुछ समय पहले ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ शो में बताया था कि उनकी बिग फैट नहीं बल्कि इंटीमेट वेडिंग करने की इच्छा है।

शादी करने की अफवाहों की बीच ऐसी खबरें उड़ रही है कि करण-तेजस्वी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के एक शो के दौरान एंगेजमेंट कर सकते हैं। अब इन खबरों पर खुद करण ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर ऐसी रूमर्स फैलाने वालों पर नाराजगी जाहिर की। करण ने लिखा, “प्रिय नए जमाने के टैब्लॉयड्स, मैं शादी की खबरें पढ़कर तंग आ चुका हूं। क्योंकि हम दुबई में हैं तो अपनी सगाई का ऐलान एक रियलिटी शो में करूंगा। हो सकता है कि ये खबरें आपको नंबर देती हों और आपकी प्रायरिटी हों।

लेकिन आप में से ज्यादातर लोग, सिर्फ एक कॉल की दूरी पर हैं। आप फोन करके पुष्टि क्यों नहीं कर लेते? अभी थोड़ा ज्यादा हो रहा है ना??? मेरी शादी, सगाई, रोका, बच्चा, ब्रेकअप, मिडलाइफ क्राइसिस मैं खुद अनाउंस कर लूं प्लीज...आप सभी को हमेशा प्यार।” करण ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को तेजस्वी संग अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये फोटो दुबई की हैं। इन तस्वीरों के साथ करण ने लिखा, “सब एआई है, हम नागपुर में हैं।” वैसे करण शुक्रवार रात सेलेब्रिटी मास्टरशेफ शो के ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा ले रहीं तेजस्वी का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। तेजस्वी सैकंड रनरअप रहीं।

karan kundrra,actor karan kundrra,tejasswi prakash,actress tejasswi prakash,karan tejasswi,karan tejasswi marriage rumor,rajeev sen,charu asopa,actress charu asopa,rajeev charu,sushmita sen एक्स पति राजीव सेन ने कहा, आर्थिक रूप से कोई संघर्ष नहीं कर रही हैं चारू, बेटी से भी नहीं मिलने देतीं

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा का एक वीडियो हाल ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें वह बीकानेर में सलवार सूट बेचती हुई नजर आईं। चारु ने दावा किया कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण नया बिजनेस शुरू किया है। अब इस पर चारू के एक्स पति राजीव सेन ने रिएक्शन दी है। राजीव ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि चारु अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ क्रूज ट्रिप का खर्च उठा सकती हैं, जो काफी महंगा होता है और उन्होंने सभी के टिकटों की पेमेंट की, फिर यह फाइनेशियल तंगहाली कहां से आ गई?

चारु बीकानेर में रियल एस्टेट की खोज कर रही हैं। वह घर खरीदने की सोच रही हैं या शायद पहले ही खरीद चुकी हैं, जिसके लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। यहां तक कि लोन के साथ भी, संपत्ति खरीदना सस्ता नहीं होता। इसके अलावा अगर वह क्रूज और अपनी नियमित खरीदारी कर रही हैं जैसा कि उनके रूटीन व्लॉग्स में देखा गया है तो यह साफ रूप से दिखाता है कि वह आर्थिक रूप से कोई संघर्ष नहीं कर रही हैं। कोई भी इंसान जो वास्तव में आर्थिक तंगी में हो, संपत्ति खरीदने का सपना भी नहीं देखेगा।

चारु ने हमारी बेटी जियाना को मेरे से दूर रखने की आर्ट में मास्टरी कर ली है। मुझे जियाना के लिए बुरा लग रहा है। मैं उससे आखिरी बार जनवरी में मिला था। चारू से मैंने मैसेज में पूछा क्या मैं अपनी बेटी से मिलने के लिए बीकानेर आ सकता हूं तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि चारु और राजीव ने साल 2019 में शादी की थी और साल 2021 में जियाना का स्वागत किया। उनका साल 2023 में तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका