Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गौरव खन्ना ने चूमी सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी, मिली यह पुरस्कार राशि, ग्रैंड फिनाले में इन 4 कंटेस्टेंट्स को दी मात

सोनी टीवी पर कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन को विजेता मिल गया है। करीब ढाई महीने चले इस शो का खिताब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 11:23:28

गौरव खन्ना ने चूमी सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी, मिली यह पुरस्कार राशि, ग्रैंड फिनाले में इन 4 कंटेस्टेंट्स को दी मात

सोनी टीवी पर कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन को विजेता मिल गया है। करीब ढाई महीने चले इस शो का खिताब ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना ने जीता। पूरे सीजन में गौरव ने अपनी लजीज डिश से जजों को खूब इम्प्रेस किया। गौरव ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की कैश प्राइज मनी और प्रीमियम किचन एप्लायंस अपने घर ले गए। शो का प्रीमियर 27 जनवरी को हुआ था और यह शुक्रवार (11 अप्रैल) को खत्म हो गया।

ग्रैंड फिनाले में एक्ट्रेस निक्की तंबोली फर्स्ट रनर-अप, जबकि एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश सैकंड रनरअप रहीं। तेजस्वी को सपोर्ट करने के लिए उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी पहुंचे थे। फैसल शेख और राजीव अदतिया टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे। फिनाले में गौरव की सिग्नेचर डिश ने न केवल अपने टेस्ट और प्रजेंटेशन के लिए बल्कि कानपुर से अपनी यात्रा के बारे में शेयर की गई इमोशनल कहानी से भी जजों का दिल जीत लिया।

फिनाले में देश के मशहूर शेफ संजीव कपूर भी जज विकास खन्ना और रणवीर बरार के साथ शो का हिस्सा बने। उन्होंने फाइनल डिश को टेस्ट करने के साथ उनका इवैल्यूएशन किया। गौरव ने फिनाले में एक शाकाहारी डिश बनाई, जिसका नाम उन्होंने 'दक्षिण भारत' रखा और इसके साथ दक्षिण भारत को सम्मान देने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि गौरव ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए 4 लाख रुपए प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस वसूली। शो में मशहूर फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान ने जज और होस्ट की भूमिका निभाई। शो में आयशा जुल्का, अभिजीत सावंत, उषा नाडकर्णी, अर्चना गौतम, चंदन प्रभाकर, कबिता सिंह और दीपिका कक्कड़ ने भी कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था।

रणवीर बरार ने गौरव के साथ फोटो पोस्ट कर इस अंदाज में दी बधाई

शो के जज रणवीर बरार ने ट्रॉफी लिए गौरव के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही बधाई देते हुए लिखा, “यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से शुरू करते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप कैसे खत्म करते हैं!! क्या सीजन था! क्या कहानी थी! बधाई हो गौरव खन्ना, आपने वाकई हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है। आपकी हर डिश में जिद, जुनून और क्रिएटिविटी थी...और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि आपकी खाने की यात्रा आगे कहां जाती है। शुभकामनाएं, हमारे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ!”

बता दें कि टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले गौरव एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम करते थे। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करिअर बनाने का फैसला किया। शुरुआत में वे टीवी के ऐड में काम करते थे। उसके बाद वे 'कयामत' नाम के शो में नजर आए लेकिन इसमें वे लीड रोल में नहीं थे। गौरव ने 'सिद्धांत', 'मानो या न मानो', 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन' जैसे शो में भी काम किया है। उन्हें 'मेरी डोली तेरी अंगना में' लीड एक्टर का रोल मिला। वे 'ससुराल सिमर का', 'बालिका वधू', 'लाल इश्क' जैसे शो में भी दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका