न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, राजस्थान में लू, दिल्ली में बरसेंगे बदरा

भारत के 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, राजस्थान और गुजरात में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 10:30:28

देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, राजस्थान में लू, दिल्ली में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले एक हफ्ते के दौरान लू चलने की संभावना व्यक्त की है। इसी के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आज उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना है। दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर आज आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। यूपी, बिहार और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली में आंधी के साथ हुई बारिश के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली, यूपी समेत 22 राज्यों में आंधू-तूफान का अलर्ट है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों खासकर असम, मेघालय,अरुणाचल सहित कई राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान ओलवृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान में लू की सम्भावना

आईएमडी के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है, जबकि 16 और 17 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है। 15-17 अप्रैल को गुजरात राज्य में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 16 और 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 12 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली के तापमान में काफी कमी आई है। जहां पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। वहीं, अब बारिश के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

पूर्वी यूपी में ओलावृष्टि की आशंका

यूपी के कई जिलों में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

हरियाणा में दौरान छिटपुट बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। गुरुग्राम, सोनीपत जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में आंधी आने की संभावना

बिहार में हल्की बारिश के साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टि संभव है। बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी जैसे क्षेत्रों में हाल ही में आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

एमपी के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा जैसे क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो सकता है। अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

तापमान पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 3-5°C की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में कोई खास बदलाव नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब