न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे को भी हर बात पर आता हैं गुस्सा, इस तरह लाए उनके व्यवहार में बदलाव

तब ऐसा व्यवहार करने लगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों की समझाइश की जाए क्योंकि गुस्सा करना व्यवहार के साथ ही सेहत के लिए भी हानिकारक होता हैं। अपने बच्चे को समझाने के लिए यहां बताए तरीके भी अपना सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 11:24:52

क्या आपके बच्चे को भी हर बात पर आता हैं गुस्सा, इस तरह लाए उनके व्यवहार में बदलाव

हर माता-पिता चाहते हैं कि अपने बच्चों को ऐसी परवरिश दी जाए कि वे सौम्य व्यवहार करें और उनके आचरण में एक प्रकार की विनम्रता हो। इसके लिए पेरेंट्स बच्चों को अच्छी सीख देने की कोशिश करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई बार हालात, अकेलेपन, पेरेंट्स के ज्यादा प्यार और आसपास के वातावरण की वजह से बच्चे जिद्दी और गुस्सैल हो जाते हैं। जब कोई बच्चा अपनी भावनाओं को नहीं समझता है या उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बात करने में परेशानी होती है, तब ऐसा व्यवहार करने लगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों की समझाइश की जाए क्योंकि गुस्सा करना व्यवहार के साथ ही सेहत के लिए भी हानिकारक होता हैं। अपने बच्चे को समझाने के लिए यहां बताए तरीके भी अपना सकते हैं।

kids anger management tips,handling children anger advice,tips for managing kids anger,parenting advice for kids anger,effective strategies for kids anger,coping with children anger tips,techniques to handle kids anger,parenting tips for managing anger in kids,helping kids deal with anger,managing children anger effectively

गुस्से के स्तर को समझें

सबसे जरूरी है कि बच्चे के गुस्से का स्तर क्या है, ये आपको पता होना चाहिए। इसके लिए बच्चे से पूछें कि उसे कितना गुस्सा आ रहा। आप बच्चे को सिखा सकते हैं कि 0 से 10 के बीच अपने गुस्सा का पैरामीटर तय कर लें। ऐसे में जब आपका बच्चा आपको अपने गुस्से का स्तर बताएगा तो आप उस हिसाब से उससे डील करेंगे। बच्चा भी इस पैरामीटर के जरिए अपनी भावनाएं कंट्रोल करना सीख जाएगा।

सिखाएं क्या होते हैं इमोशन

बच्चों को इमोशन यानि भावनाओं में अंतर सिखाना जरूरी है। दरअसल, जो लोग अपनी भावना व्यक्त नहीं कर पाते वो गुस्सा जल्दी होते हैं या दुखी रहते हैं। यही कारण है कि बच्चों को भी उनके इमोशन को पहचानना सिखाना जरूरी है जिससे की वो सही इमोशन दिखाएं और मन में कोई गुस्सा या दुख ना इकट्ठा हो। अगली बार जब बच्चा नाराज़ हो, तो उनसे बात करें। साथ ही ध्यान रहे कि बच्चे पर हाथ कम उठाएं नहीं तो वो आपसे अपने इमोशन शेयर करने में डरेगा।

बच्चे पर गुस्सा न करें

बच्चे के गुस्से का जवाब गुस्से से न दें। इससे दोनों तरफ मात्र गुस्सा हावी होगा और वह अपने दिल की बात आपको नहीं बताएंगे। अगर आपका बच्चा किसी बात पर गुस्सा है तो उससे परेशानी पूछें। प्यार से समझाएं, ताकि उसका गुस्सा कम हो सके।

kids anger management tips,handling children anger advice,tips for managing kids anger,parenting advice for kids anger,effective strategies for kids anger,coping with children anger tips,techniques to handle kids anger,parenting tips for managing anger in kids,helping kids deal with anger,managing children anger effectively

शांत होना सिखाएं

अपने बच्चे को गुस्सा आने पर शांत होना सिखाएं। उन्हें बताएं कि नखरे करने के बजाय शांत होने के तरीके अपनाएं। इसके लिए आप एक किट भी बना सकते हैं जिसमें उनकी पसंदीदा रंग भरने वाली किताबें, पसंदीदा खिलौना, लोशन जिसे वे सूंघना पसंद करते हैं या कुछ खेल शामिल करें। जब बच्चा गुस्सा करे तो उसे सिखाएं कि इस किट का इस्तेमाल करे जिससे उसका गुस्सा कम हो और वो अपनी बात शांती से रख सके।

नखरे न करने दें

कई बच्चे जिद्दी या नखरे करने वाले होते हैं। उनकी हर मांग पूरी होने के कारण उनका स्वभाव ऐसा हो जाता है कि अगर उनकी किसी बात को नहीं माना जाता तो वह नाराज होकर चिल्लाने लगते हैं। उनको गुस्सा आने लगता है। ऐसे में उनके मन की हर बात न मानें बल्कि उनके जिद की वजह पूछें। वहीं अगर वह गुस्से में आपसे कुछ मांगे तो उनकी बात कभी न माने। ताकि बच्चे के दिमाग में रहे कि गुस्सा करने से उनकी कोई मांग पूरी नहीं होगी।

कुछ सीमाएं बनाएं

बच्चों को ये समझाएं कि उन्हें दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है और कैसा नहीं करना है। उसके लिए कुछ नियम बनाकर रखें, साथ ही ये भी बता दें कि अगर वो इन नियमों को तोड़ता है तो उसे क्या सजा मिलेगी। बच्चे के मारने या काटने पर उसे तुरंत टोकें ताकि उसे सही और गलत की समझ हो।

kids anger management tips,handling children anger advice,tips for managing kids anger,parenting advice for kids anger,effective strategies for kids anger,coping with children anger tips,techniques to handle kids anger,parenting tips for managing anger in kids,helping kids deal with anger,managing children anger effectively

उनके अच्छे दोस्त बने

अपने बच्चे को हर समय उसकी गलतियों पर डांटने की जगह कभी-कभी उसकी समस्या को भी सुनने और समझने की कोशिश करें। अगर आप अपने बच्चे के अच्छे दोस्त बनेंगे तो वो आपको सारी बातें बताएंगे। साथ ही उसका आपके ऊपर विश्वास और बढ़ जाएगा।

हिंसक गेम या वीडियो

बच्चे टीवी या फोन पर क्या देखते हैं या कौन सा वीडियो गेम खेलते हैं इसपर ध्यान रखें। कई बार हिंसक चीजें देखने और खेलने से भी आपके बच्चे के व्यवहार पर असर पड़ सकता है। बच्चे नकारात्मक भावनाओं के साथ पैदा नहीं होते। बच्चे तब गुस्सा होते हैं जब वो अपनी बात नहीं रख पाते। इसलिए उनकी छिपी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत