न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामला: मुआवजा बढ़ाकर 25 लाख, जांच के लिए आयोग गठित, 30 दिनों में जमा करनी होगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में मृतकों के परिजनों को अब मिलेगा 25 लाख मुआवजा, कर्नाटक सरकार ने की जांच आयोग की घोषणा, KSCA अधिकारियों ने लिया नैतिक जिम्मेदारी का भार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 8:27:18

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामला: मुआवजा बढ़ाकर 25 लाख, जांच के लिए आयोग गठित, 30 दिनों में जमा करनी होगी रिपोर्ट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए घोषित मुआवजा राशि को शनिवार को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रति परिवार कर दिया। यह जानकारी राज्य सरकार की ओर से दी गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये करने का आदेश दिया है। इससे पहले सरकार ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी।"

रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित

सरकार ने इस घटना की जांच के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जॉन माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित किया है। आयोग को घटना की पूर्ण जांच करने, दोषियों की पहचान करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपायों की सिफारिश करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट जमा करने के लिए आयोग को 30 दिनों का समय दिया गया है।

KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष रघुराम भट्ट ने शनिवार (7 जून, 2025) को स्पष्ट किया कि प्रबंधन समिति को भंग नहीं किया जाएगा, लेकिन सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम का इस्तीफा एक आपात बैठक में स्वीकार कर लिया गया है। यह बैठक तब बुलाई गई जब इन दोनों अधिकारियों ने आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

जांच में पूरा सहयोग देगा KSCA: अध्यक्ष भट्ट

बैठक के बाद भट्ट ने कहा, "हमने सरकार और हाई कोर्ट को स्पष्ट कर दिया है कि हम जांच में पूरा सहयोग देंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे और जो भी ज़रूरी होगा, उसे करेंगे।"

KSCA ने हाई कोर्ट में यह भी कहा कि गेट और भीड़ प्रबंधन उनकी जिम्मेदारी नहीं थी, और उन्होंने विधान सौध में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। विधान सौध में कार्यक्रम बिना किसी बड़ी समस्या के संपन्न हुआ, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।

4 जून की शाम को हुई थी भगदड़, 11 की मौत, 56 घायल

यह भगदड़ 4 जून की शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने हुई, जब बड़ी संख्या में लोग आईपीएल विजेता आरसीबी टीम के जश्न में भाग लेने पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत और 56 लोग घायल हो गए थे।

सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू की है। इसके अलावा आयोग के अध्यक्ष, यदि आवश्यक हो, तो सेवानिवृत्त आईपीएस और आईएएस अधिकारियों की तकनीकी व कानूनी सहायता लेने के लिए भी कदम उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती