न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जंगल सफारी का अनोखा अनुभव: यूपी की इस ट्रेन से देखें बाघ, हिरण और जंगल की खूबसूरती

उत्तर प्रदेश की विस्टाडोम जंगल सफारी स्पेशल ट्रेन यात्रियों को जंगलों के बीच रोमांचक सफर कराते हुए बाघ, हिरण और अन्य वन्यजीवों को देखने का मौका देती है। जानें इस सफारी ट्रेन की खासियत, रूट और किराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 9:42:09

जंगल सफारी का अनोखा अनुभव: यूपी की इस ट्रेन से  देखें बाघ, हिरण और जंगल की खूबसूरती

घूमने-फिरने की बात आए तो हर किसी की अपनी एक अलग चॉइस होती है, जैसे कुछ लोगों को समंदर किनारे वक्त बिताना अच्छा लगता तो कुछ को पहाड़ पसंद होते हैं। ट्रिप पर अगर फुल एंजॉय करना हो तो सिर्फ घूमना ही नहीं चाहिए, बल्कि वहां पर कई सारी एक्टिविटी करनी चाहिए। कुछ लोगों को एडवेंचर काफी पसंद होता है। ऐसे में जंगल सफारी रोमांच से भर देने के लिए काफी होती है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे यूपी में चलने वाली एक ऐसी ट्रेन की जो आपको जंगल सफारी करवाती है। इस ट्रेन में सफर के दौरान आपको खूंखार बाघ से लेकर सुंदर हिरण भी देखने को मिलेंगे। चलिए जान लेते हैं कि कौन सी है वो ट्रेन।

घूमने-फिरने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है, लेकिन रोमांचक ट्रिप को लेकर कुछ लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अगर आप भी उन लोगों में से ही हैं तो जंगल सफारी एक बेहतरीन एक्सपीरियंस रहेगी। फिलहाल हम बात कर लेते हैं ट्रेन से जंगल सफारी करने की। ये सफर कब गुजर जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा।

up jungle safari train,wistadome train,pilibhit forest train,dudhwa national park safari,wildlife safari india,jungle safari train route,indian safari train,tiger safari up,forest travel india,vistadome coach train,weekend jungle trip,train travel with wildlife

जंगल सफारी स्पेशल ट्रेन

खासतौर पर जंगल सफारी के लिए चलाई जाने वाली ये ट्रेन जंगलों के बीच से होकर गुजरती है, जिसमें ट्रेन से आप जंगली जानवरों को देख सकते हैं। यूपी के बरेली के पास स्थित पीलीभीत जिला में दुधवा नेशनल पार्क के बारे में तो ज्यादातर लोगों ने सुना ही होगा। यह जगह खासतौर पर बाघों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर आपको कई दुर्लभ वन्यजीव जैसे बाहरसिंगा, हाथी, भारतीय प्रजाति का गैंडा, हिरण आदि देखने को मिलेंगे।

कहां से कहां तक चलती है ये ट्रेन

जंगल सफारी स्पेशल ट्रेन मैलानी जंगल से चलकर दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों से होती हुई बिछिया रेलवे स्टेशन तक जाती है। इस ट्रेन का सफर लगभग 4 घंटे का होता है और यकीन मानिए, वन्यजीवों को देखते और प्राकृतिक खूबसूरती को निहारते हुए यह समय कब बीत जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा।

क्या है ट्रेन की खासियत?

अगर आप इस ट्रेन का सफर शनिवार और रविवार को करते हैं तो आपको और भी ज्यादा रोमांच महसूस होगा, क्योंकि इसमें विस्टाडोम कोच (ग्लास रूफ + वाइड विंडो) लगाया जाता है, जिससे आप 360 डिग्री व्यू का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं रेगुलर डेज में भी आप ग्लास विंडो से शानदार नजारे देख सकते हैं। यह भारत की पहली जंगल सफारी ट्रेन है, जो खासतौर पर वाइल्डलाइफ लवर्स और फैमिलीज के लिए डिज़ाइन की गई है।

ये रहीं ट्रेन की खास डिटेल

इस ट्रेन का नाम है ‘विस्टाडोम, जंगल सफारी स्पेशल’, जो लगभग 107 किलोमीटर की दूरी को 4 से 4.5 घंटे में तय करती है। ट्रेन का नंबर 52259/52260 है और सफर का किराया सिर्फ 275 रुपये है। सबसे खास बात यह है कि आप इस ट्रेन के जरिए बच्चों को भी सुरक्षित तरीके से जंगल सफारी का अनुभव दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर