न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद पर चला 'हाउसफुल 5' का जादू: दो दिन में किया ₹54 करोड़ का कारोबार, अक्षय कुमार की दमदार वापसी

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर कॉमेडी ने दो दिनों में ही ₹54 करोड़ की कमाई कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 8:45:00

ईद पर चला 'हाउसफुल 5' का जादू: दो दिन में किया ₹54 करोड़ का कारोबार, अक्षय कुमार की दमदार वापसी

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर कॉमेडी ने दो दिनों में ही ₹54 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को हंसा रही है, बल्कि अक्षय कुमार के करियर को भी नई दिशा देती दिख रही है।

दो दिनों में ₹54 करोड़ की कमाई

6 जून को रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने पहले ही दिन ₹24 करोड़ की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया था। दूसरे दिन यानी शनिवार को ईद के त्योहार का असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ दिखा। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन ₹30 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह दो दिन में इसका कुल कलेक्शन ₹54 करोड़ पहुंच चुका है। यह आंकड़ा शुरुआती अनुमानों पर आधारित है और आधिकारिक पुष्टि के बाद यह और बढ़ सकता है।

फिल्म की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर चढ़ता दिख रहा है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा अभी शुरुआती है, और रविवार को इसके और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कॉमेडी और स्टार पावर का तगड़ा मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहा है।

क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से मिल रही सराहना

जहां एक ओर दर्शकों को फिल्म की कहानी और कॉमेडी खूब पसंद आ रही है, वहीं समीक्षकों ने भी हाउसफुल 5 को बेहतर रेटिंग दी है। खासकर अक्षय, अभिषेक और रितेश की तिकड़ी ने कॉमिक टाइमिंग से खूब वाहवाही बटोरी है।

अक्षय कुमार की 'कमबैक' फिल्म?

पिछले कुछ वर्षों में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थीं। ऐसे में हाउसफुल 5 उनके लिए बड़ी उम्मीद बनकर आई है। यह फिल्म उनके करियर को फिर से पटरी पर लाने का संकेत दे रही है। क्रिटिक्स का भी मानना है कि यह फिल्म अक्षय के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

स्टारकास्ट की दमदार मौजूदगी

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया और नरगिस फाखरी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को एक ग्रैंड अपील दी है।

रविवार का कलेक्शन और भी ज्यादा?

शनिवार के मुकाबले रविवार को हाउसफुल 5 के कलेक्शन में और तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि वीकेंड और छुट्टी का असर टिकट खिड़कियों पर साफ दिख सकता है। शनिवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की पदचाप को देखते हुए बॉक्स ऑफिस को पूरी उम्मीद है कि रविवार को हाउसफुल 5 को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों के बाहर नजर आएगा। उम्मीद ही नहीं आशा है कि रविवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 38-40 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 100 करोड़ के नजदीक पहुँचाने में सफल हो जाएगी।

ठग लाइफ के शो व स्क्रीन्स में कमी

मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने रविवार को देखते हुए अपने यहाँ ठग लाइफ के शोज और स्क्रीन्स में कमी करते हुए हाउसफुल 5 के शो और स्क्रीन्स में बढ़ोतरी कर दी है। उत्तर भारत में गुरुवार को जहां ठग लाइफ को मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अपने यहाँ पर 12 से 16 शो दिए थे, वहीं शुक्रवार को इसमें 80 प्रतिशत की कटौती हुई और अब रविवार को ठग लाइफ को मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने उत्तर भारत में ठग लाइफ को अपने यहाँ एक-दो शो में दिखाना शुरू कर दिया है। इससे इसके कारोबार पर काफी असर पड़ेगा और हाउसफुल 5 के कारोबार में तेजी से वृद्धि होगी।

'हाउसफुल 5' ने साफ कर दिया है कि सही मसाला, दमदार स्टारकास्ट और त्योहार का सही समय—ये तीनों मिल जाएं तो बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार मुमकिन है। अब देखना यह है कि फिल्म आगे कितने दिन तक अपनी रफ्तार कायम रख पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत