न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में बचपन से ही विकसित करें ये आदतें, रहेंगे हमेशा हेल्दी और फिट

हर पैरेंट्स अपने बच्चों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे सेहतमंद रहे और किसी भी तरह की बीमारियां उनसे दूर रहे। इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल का व्यवस्थित होना जरूरी हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 6:08:52

बच्चों में बचपन से ही विकसित करें ये आदतें, रहेंगे हमेशा हेल्दी और फिट

हर पैरेंट्स अपने बच्चों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे सेहतमंद रहे और किसी भी तरह की बीमारियां उनसे दूर रहे। इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल का व्यवस्थित होना जरूरी हैं और आपकी आदतें ही हैं जो आपको बीमार बना सकती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों को बचपन से ही अच्छी और हेल्दी आदतें सिखाई जाए ताकि आगे चलकर बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े। हेल्दी हैबिट्स को बचपन में ही सीख लेने से बच्चे इसे हमेशा के लिए रूटीन की तरह फॉलो करने लग जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन हेल्दी आदतों के बारे में जो बच्चों में बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

हाथ धोकर खाना

बच्चों को जब भी खाना दें तो उन्हें साफ हाथ से खाने की आदत दिलाएं। ऐसा करने से वे संक्रमण से बचे रहेंगे। बेहतर हाइजीन के लिए बच्चों में ये आदत जरूर डालें। ऐसी आदतें बच्चों को बीमारियों से बचाकर रखती हैं।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

हेल्दी फूड की आदत

बच्चों के बेहतर विकास के लिए बैलेंस्ड डाइट का होना बहुत ही जरूरी है। इससे उनकी इम्यूनिटी अच्छी रहती है और वे बीमार भी कम पड़ते हैं इसलिए उनकी डाइट से प्रॉसेस्ड फूड, अत्यधिक सोडियम, कैलोरी और बैड फैट को जहां तक हो सके दूर रखें। इसके बदले उनके आहार में प्रोटीन, सब्जियां, दूध, ताजे फल, साबुत अनाज आदि को शामिल करें।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

सुबह उठते ही फ्रेश होने की आदत

बच्चों की हेल्दी हैबिट्स में आपको सुबह उठते ही फ्रेश होने की आदत के बारे में जरूर बताना चाहिए। इस आदत को अपना लेने के बाद बच्चे एक्टिव रहते हैं। आपको सुबह उठते ही बच्चों को टॉयलेट जाने, ब्रश करने और नहाने की आदत फॉलो करवानी चाहिए।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

अधिक मीठी चीजों से रखें दूर

अधिक मीठी चीजों के सेवन से इम्यूनिटी बिगड़ती है और दांत भी खराब होते हैं। इसलिए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स, केक, चॉकलेट आदि का चस्का ना लगाएं। यह बाद में डायबिटीज या अन्य बीमारी की वजह बन सकता है। यही नहीं, शरीर में कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन भी कम हो जाता है।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

सुबह पानी पीने की आदत डालें

सुबह पानी पीने की आदत भी शुरू से डालें। बच्चों को सुबह गुनगुना पानी दें, ताकि उनकी बॉडी डिटॉक्स हो सके। बचपन से इस आदत के होने से बड़े होने पर भी बहुत से फायदे होते हैं।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

ओवर ईटिंग से बचाएं

बच्चों को हम हेल्दी बनाने के लिए ओवर ईटिंग कराना चाहते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप उनके डाइट को 3 से बढ़ाकर 5 या 6 करें। ऐसा करने से उनका डायजेशन भी अच्छा होगा और उन्हें भूख भी लगेगी। वे ओवर वेट की समस्या से भी बचे रहेंगे।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

साफ-सफाई के बारे में सिखाएं

बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जरूर बताएं। उन्हें ये भी समझाएं कि जब वो बाहर से घर आएं, तो सबसे पहले उन्हें हाथ-मुंह धोना चाहिए। बिना हाथ धोएं खाने वाले किसी भी चिज को टच न करें। बच्चों को ये भी बताएं कि कूड़े को इधर-उधर न फेंके। डस्टबिन में ही कूड़े को डालें। ऐसा करने से बच्चों में साफ-सफाई की आदत विकसित होगी।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

एक्टिव रहने की आदत डालें

जहां तक हो सके बच्चों को आउटडोर रखें और तरह तरह के खेलकूद में डालें। ऐसा करने से कई फायदा मिलेगा। वे हेल्दी और मजबूत तो रहेंगे ही, टीवी और कंप्यूटर से भी दूर रहेंगे। इसके अलावा, मेंटली भी वे स्ट्रॉन्ग बनेंगे।

habits in children,children habits,children healthy habits,parental tips

पर्याप्त नींद जरूरी
बच्चों के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए उन्हें सही समय पर सोने और जागने की आदत जरूर डालें। ऐसा करने से वे दिनभर फ्रेश रहेंगे और इससे उनका विकास भी तेजी से होगा। उनकी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती