न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले ही हर पिता समझाएं अपने बेटे को ये बातें, रिश्ते की अच्छी शुरुआत करने में मिलेगी मदद

शादी करना और शादी निभाना ये दोनों ही अलग-अलग बातें हैं। शादी करने के लिए तो सभी तैयार हो जाते हैं, लेकिन बात जब जिम्मेदारियों की आती हैं तो रिश्ते से दूर भागते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jul 2023 7:41:54

शादी से पहले ही हर पिता समझाएं अपने बेटे को ये बातें, रिश्ते की अच्छी शुरुआत करने में मिलेगी मदद

शादी करना और शादी निभाना ये दोनों ही अलग-अलग बातें हैं। शादी करने के लिए तो सभी तैयार हो जाते हैं, लेकिन बात जब जिम्मेदारियों की आती हैं तो रिश्ते से दूर भागते हैं। शादी निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अगर यह जिम्मेदारी सही से नहीं उठाई जाएं, तो रिश्ता बर्बाद होने में भी समय नहीं लगता हैं। ऐसे में शादी के लिए अपने बेटे को मानसिक रूप से तैयार करने की जिम्मेदारी हर पिता को लेनी चाहिए। जी हां, जब आपके बेटे की शादी होने वाली हो तो एक पिता की ये जिम्मेदारी होती है कि वो अपने बेटे को शादी के बाद की जिम्मेदारियों के बारे में समझाएं और इस बारें में अच्छी सलाह दें। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं उन सलाह के बारे में जो हर पिता को अपने बेटे को शादी से पहले देनी चाहिए। ये सलाह आपके नए रिश्ते की अच्छी शुरुआत करने में मदद करेंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

marriage advice,best marriage advice,advice for a successful marriage,marriage tips,fathers advice to son,fatherly wisdom,lifelong partnership,happy marriage,building a strong marriage,marriage secrets,fatherly guidance in marriage

पत्नी का सम्मान करना

एक लड़का महिलाओं के साथ उसी तरह से व्यवहार करता है, जैसे वह अपने घर में पिता समेत परिवार के बड़े आदमियों को करते देखता है। ऐसे में हर पिता की यह जिम्मेदारी होती है, कि वह अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दे। उसे महिलाओं का सम्मान करना और उनके साथ समान व्यवहार करना सिखाएं। इसमें उनके विचारों और राय को सुनना, उनके लक्ष्यों और आकांक्षाओं का समर्थन करना और उनके साथ प्यार और समझदारी से व्यवहार करना शामिल है।

पत्नी का घर के काम में हाथ बंटाना

शादी का मतलब होता है दो लोगों के बीच लाइफटाइम की पार्टनरशिप होना। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी पत्नी को सौंप देना सही नहीं होता है। अगर पति भी उसके काम में हाथ बंटाना शुरू कर दे तो उसे घर के काम से वक्त भी मिल जाएगा, जिससे वो ऑफिस के बाद घर की जिम्मेदारियों को भी आसानी से निभा सकेगी। ये सारी बातें समझाना एक पिता का काम है। शादी दो लोगों की पार्टनरशिप की तरह होती है, जिसे सफल और सुखद बनाने के लिए दोनों को मिलकर काम करना होता है। यह बात शादी के बहुत साल गुजर जाने पर कई लोगों को समझ आती है।

marriage advice,best marriage advice,advice for a successful marriage,marriage tips,fathers advice to son,fatherly wisdom,lifelong partnership,happy marriage,building a strong marriage,marriage secrets,fatherly guidance in marriage

खुलकर बात करना जरूरी है

खुलकर बातचीत करना हर रिश्ते की सफलता की कुंजी होती है। बात करके रिश्ते के बड़े से बड़े परेशानियों का हल निकाला जा सकता है। ऐसे में इस बात को हर एक पिता को अपने बेटे को समझाना चाहिए। उसे बताना चाहिए कि शादी को सफल बनाने के लिए अपने साथी के साथ प्रभावी ढंग से और ईमानदारी से बात करना कितना जरूरी होता है। इसमें सक्रिय रूप से सुनना, भावनाओं को व्यक्त करना और विवादों को सम्मान पूर्वक हल करना शामिल है।

जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारें मे बताना

लाइफ हमेशा क जैसी नहीं होती है, इसमें कई सारे अप्स एंड डाउन आते हैं। कभी बेटा पत्नी से तो कभी पत्नी बेटे से नाराज हो सकती है। या फिर ऑफिस के काम के कारण मूड खराब हो सकता है। दूसरे लोगों के कारण भी आप अपने रिश्ते में तनाव पैदा करने लग जाते हैं। साथ ही रिश्तों से लेकर फाइनेंशियल प्रॉबलम भी लाइफ में आती है। इनका कैसे डटकर मुकाबला करना है, कैसे सिचुएशन को हैंडिल करना है, ये सारी बातें एक पिता के तौर पर बेटे की शादी से पहले आपको समझानी चाहिए।

फाइनेंशियल मैनेजमेंट का तरीका

शादी के बाद फाइनेंशियल मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है। जिसे अच्छी तरह से करने के लिए काफी अनुभव की जरूरत होती है। ऐसे में इसे एक पिता से बेहतर कौन समझा सकता है। इसलिए शादी से पहले ही बेटे को आने वाले वित्तीय समस्याओं के बारे में हर बाप को बताना चाहिए। इसमें बजट बनाना, आपात स्थिति के लिए बचत करना और समझदारी से निवेश करना शामिल है।

marriage advice,best marriage advice,advice for a successful marriage,marriage tips,fathers advice to son,fatherly wisdom,lifelong partnership,happy marriage,building a strong marriage,marriage secrets,fatherly guidance in marriage

हर बात पर बहस न करें

छोटी-छोटी चीजें अक्सर लोगों का घर बिगाड़ने का काम करती हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातें ही आगे चलकर बड़ी लड़ाईयों की वजह बनती है, जो कि आपके रिश्ते को बिगाड़ने का काम करती है। इसलिए किसी भी बात को लेकर सिर्फ बात करें न कि बहस। बहस कलह की सबसे बड़ी वजह है इसलिए बहस करने के बजाए बातों को सुलझाने का प्रयास करें।

इमोशनली मैच्योर बनना जरूरी

कोई भी इंसान इमोशनली मैच्योर तब कहलाता है, जब वह अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भावनाओं को भी पहचानता है। उसको समझता है, उसकी कद्र करता है। ऐसे में हर पिता को अपने बेटे से विवाह के उतार-चढ़ाव को हैंडल करने लिए इमोशनल मैच्योर बनने के टिप्स जरूर शेयर करना चाहिए। उसे बताना चाहिए कि कैसे बिना किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए अपनी बात रखनी चाहिए।

कॉम्परमाइज करने है समझदारी

आपको हमेशा हालात को समझने और उसके बाद उसे हालात के अनुरूप खुद को ढालने की प्रवृति अपनानी चाहिए। इसके अलावा आपको हमेशा परेशानियों का हल करने की जरूरत है, जो कि आपके रिश्ते को बेहतरतरीके से संभालने में मदद करेगा। ये वही तरीका है, जो रिश्ते को आगे ले जाने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता