न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JPSC : इस राज्य में इन 248 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवार इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

झारखंड में 170 वन क्षेत्र पदाधिकारी और 78 सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती होगी। जेपीएससी ने 25 जुलाई को इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 6:18:10

JPSC : इस राज्य में इन 248 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवार इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

झारखंड में 170 वन क्षेत्र पदाधिकारी और 78 सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती होगी। जेपीएससी ने 25 जुलाई को इसका विज्ञापन जारी किया। इनके लिए 29 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।बता दें 11 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा होगा। जेपीएससी ने 18 अगस्त को वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक की प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि तय की है। पहली पाली में वन क्षेत्र पदाधिकारी की और दूसरी पाली में सहायक वन संरक्षक के लिए प्रारंभिक परीक्षा हो सकेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

दोनों पदों के लिए अभ्यर्थियों को कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ शास्त्र, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान में से किसी एक में स्नातक या सिविल, मैकेनिकल व केमिकल में इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। वन क्षेत्र पदाधिकारी के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई है। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल/EBC/BC/EWS श्रेणी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्की के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। SC/ST श्रेणी के उम्मीयदवारों को 150 रुपए का शुल्क देना होगा।

ये है परीक्षा पैटर्न

रिक्ति के दस गुना से ज्यादा आवेदन करने वाले अभ्यर्थी होंगे तो प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन का पेपर 150 अंकों का होगा। परीक्षा दो घंटे की होगी। रिक्ति के दस गुना से कम अभ्यर्थी होने पर सीधे मुख्य परीक्षा होगी।

ऐसे होगा चयन व मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर होगा। वन क्षेत्र पदाधिकारी के लिए चयन होने पर 9300-34800 (ग्रेड पे – 4200) (लेवल-6) वेतन तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?