Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर, भारत में लॉन्च हुई Ozempic, जानिए इसकी कीमत और फायदे

भारत में डायबिटीज मरीजों के लिए Ozempic लॉन्च हुई है। जानिए इसकी कीमत, फायदे, काम करने का तरीका और किन मरीजों के लिए है यह दवा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 12:35:39

डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर, भारत में लॉन्च हुई Ozempic, जानिए इसकी कीमत और फायदे

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मशहूर फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने अपनी बहुप्रतीक्षित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक (Ozempic) को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में इस दवा को एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। कंपनी ने इसकी शुरुआती 0.25 एमजी की साप्ताहिक डोज की कीमत 8,800 रुपये तय की है। यह दवा प्री-फिल्ड इंजेक्शन पेन के रूप में उपलब्ध होगी, जिसे हफ्ते में केवल एक बार लेना होता है।

भारत में डायबिटीज और मोटापे के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने अक्टूबर महीने में टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित वयस्क मरीजों के लिए इस दवा को मंजूरी दी थी। तभी से भारत में इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा था।
ओजेम्पिक कैसे करती है काम?

विशेषज्ञों के मुताबिक ओजेम्पिक का फायदा सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल तक सीमित नहीं है। यह दवा भूख को नियंत्रित करने, ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने और लंबे समय में वजन को मैनेज करने में भी मदद कर सकती है। चेलेरम डायबिटीज इंस्टीट्यूट के डॉ. उन्नीकृष्णन ने एनआई से बातचीत में बताया कि “यह दवा तभी बेहतर असर दिखाती है जब मरीज एक हेल्दी रूटीन अपनाए, जिसमें नियमित एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और समय पर दवाइयों का सेवन शामिल हो।”

उनका कहना है कि ओजेम्पिक को केवल तेजी से वजन घटाने वाली दवा के रूप में देखना सही नहीं होगा। यह टाइप-2 डायबिटीज मरीजों में हार्ट और किडनी से जुड़ी जटिलताओं के जोखिम को कम करने में भी सहायक साबित हो सकती है।

भारत क्यों बन रहा है दवा कंपनियों का बड़ा केंद्र?

भारत दुनिया में टाइप-2 डायबिटीज मरीजों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही देश में मोटापे के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर मैनेजमेंट से जुड़ी दवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।

एक अनुमान के अनुसार आने वाले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट का वैश्विक बाजार करीब 150 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। अमेरिका में ओजेम्पिक को साल 2017 में मंजूरी मिल चुकी है और वहां वजन घटाने में मददगार होने के कारण यह दवा काफी लोकप्रिय हो चुकी है। हालांकि भारत में इसका इस्तेमाल केवल एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ की पर्ची पर ही किया जा सकेगा। इसे केवल कॉस्मेटिक या वजन घटाने के उद्देश्य से उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई है।

ओजेम्पिक की कीमतें

कंपनी ने भारत में ओजेम्पिक को तीन अलग-अलग स्ट्रेंथ में लॉन्च किया है—

0.25 mg – ₹8,800

0.5 mg – ₹10,170

1 mg – ₹11,175

कंपनी का क्या कहना है?

Novo Nordisk इंडिया के हेड विक्रांत श्रोत्रिया का कहना है कि ओजेम्पिक डायबिटीज मरीजों में औसतन 8 किलो तक वजन घटाने में मदद कर सकती है। उनके अनुसार यह दवा केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हृदय और किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology