न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के 20 राज्यों ने H1-B वीजा शुल्क वृद्धि के खिलाफ कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, ट्रंप के फैसले को बताया अवैध

अमेरिका के 20 राज्यों ने H1-B वीजा शुल्क बढ़ाने के ट्रंप के फैसले के खिलाफ मुकदमा दायर किया। राज्यों का कहना है कि 1 लाख डॉलर का नया शुल्क अवैध है और सार्वजनिक सेवाओं पर भारी बोझ डालेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 9:42:47

अमेरिका के 20 राज्यों ने H1-B वीजा शुल्क वृद्धि के खिलाफ कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, ट्रंप के फैसले को बताया अवैध

अमेरिका के 20 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस विवादास्पद फैसले के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें नए एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1 लाख डॉलर का भारी शुल्क लगाने का आदेश दिया गया था।

नया नियम सितंबर में लागू हुआ

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा की अगुवाई में दायर मुकदमे में तर्क दिया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने यह शुल्क अवैध तरीके से लगाया। यह शुल्क विशेषकर अस्पतालों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्कूलों जैसी जरूरी सेवाओं के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ट्रंप ने 19 सितंबर 2025 को इस फैसले की घोषणा की थी और 21 सितंबर से यह शुल्क नए आवेदनों पर लागू कर दिया गया। पहले एच-1बी वीजा शुल्क 960 डॉलर से 7,595 डॉलर तक था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया गया, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी और बढ़ सकती है।

कुशल प्रतिभा का महत्व

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने कहा कि कुशल प्रतिभाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती हैं। लेकिन ट्रंप द्वारा लगाए गए 1 लाख डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क से सार्वजनिक नियोक्ताओं और महत्वपूर्ण सेवा प्रदाताओं पर अवैध और भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिससे प्रमुख क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी और गंभीर हो जाएगी।

प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप

राज्यों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन ने इस शुल्क के लिए न तो कांग्रेस की मंजूरी ली और न ही प्रशासनिक प्रक्रिया अधिनियम (APA) के तहत जरूरी नियम-निर्माण प्रक्रिया का पालन किया। ऐतिहासिक रूप से एच-1बी शुल्क केवल कार्यक्रम चलाने की लागत तक सीमित रहे हैं, न कि मनमाने राजस्व जुटाने के लिए।

संघीय आव्रजन कानूनों का उल्लंघन

मुकदमे में मैसाचुसेट्स, न्यूयॉर्क, इलिनोइस समेत 20 डेमोक्रेटिक बहुल राज्य शामिल हैं। उनका तर्क है कि यह नया शुल्क अमेरिकी संविधान और संघीय आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करता है। यह सार्वजनिक अस्पतालों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों पर भारी वित्तीय बोझ डालेगा और पहले से चल रही शिक्षकों और डॉक्टरों की कमी को और गंभीर बना देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी