न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर महीने के पीरियड पेन से पाएं राहत, अपनाएं ये सरल देसी नुस्खे

हर महीने होने वाले पीरियड पेन से परेशान हैं? जानिए पीरियड्स के दर्द के कारण और राहत पाने के आसान देसी घरेलू उपाय, जो ऐंठन, कमर दर्द और बेचैनी को कम करने में मदद करते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 12:10:39

हर महीने के पीरियड पेन से पाएं राहत, अपनाएं ये सरल देसी नुस्खे

पीरियड्स महिलाओं के शरीर की एक स्वाभाविक और जरूरी प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को जीवन में गुजरना ही पड़ता है। इस दौरान किसी को हल्का ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती है, तो किसी को ज्यादा रक्तस्राव का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड्स की शुरुआत प्यूबर्टी में होती है, जब लड़की शारीरिक रूप से परिपक्व होने लगती है।

हालांकि पीरियड्स आना नेचुरल है, लेकिन हर महीने यह समय कई महिलाओं के लिए परेशानी भरा बन जाता है। पेट, कमर और जांघों में होने वाला तेज दर्द रोजमर्रा के कामों को भी मुश्किल बना देता है। मेडिकल भाषा में इसे डिसमेनोरिया कहा जाता है। कई बार यह दर्द इतना असहनीय होता है कि आराम करना भी चुनौती बन जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू और देसी उपाय अपनाकर इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के असरदार देसी तरीके।

पीरियड्स के दर्द के आम कारण

पीरियड्स के दौरान दर्द होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जैसे गर्भाशय की मांसपेशियों का जरूरत से ज्यादा सिकुड़ना, हार्मोनल असंतुलन, एंडोमेट्रियोसिस, यूट्रस में गांठ, पेल्विक इंफ्लेमेशन, अत्यधिक तनाव या अनहेल्दी लाइफस्टाइल। इन कारणों की वजह से शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं—जैसे पेट और कमर में खिंचाव, थकान और कमजोरी, चिड़चिड़ापन, पेट फूलना, भूख में बदलाव, सिरदर्द या माइग्रेन, चेहरे पर मुंहासे और नींद से जुड़ी समस्याएं।

पीरियड्स के दर्द से राहत के आसान देसी उपाय

1. गर्म पानी से सिकाई करें


पेट या कमर के निचले हिस्से पर 10–15 मिनट तक गर्म पानी की बोतल या हीट पैड रखने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ऐंठन कम होती है। ज्यादा दर्द होने पर दिन में 2–3 बार गर्म तौलिये से भी सेंक कर सकती हैं।

2. भरपूर पानी पिएं

पीरियड्स के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। हल्का गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और दर्द व ऐंठन से राहत मिलती है।

3. हल्का योग और स्ट्रेचिंग अपनाएं

दर्द ज्यादा हो तो बिल्कुल लेटे रहने के बजाय हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग या योग करें। चाइल्ड पोज और कैट-काउ पोज जैसे आसान आसन शरीर को रिलैक्स करते हैं और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

4. अदरक-हल्दी की चाय लें

अदरक और हल्दी दोनों में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। पीरियड्स में इनकी चाय पीने से दर्द में राहत मिलती है और मूड भी बेहतर रहता है।

5. सौंफ का पानी पिएं

एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह छानकर खाली पेट पी लें। इससे पेट की ऐंठन कम होती है और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां घटती हैं।

6. तिल और गुड़ का सेवन करें

1–2 चम्मच तिल में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाने से पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है। तिल में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं।

7. तेल से हल्की मालिश करें

नारियल तेल या लैवेंडर ऑयल को हल्का गर्म कर पेट और कमर पर धीरे-धीरे मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और दर्द में काफी राहत मिलती है।

8. कैफीन और तली-भुनी चीजों से बचें

पीरियड्स के दौरान चाय, कॉफी और ज्यादा ऑयली फूड से दूरी बनाएं। ये चीजें पेट फूलने और दर्द को बढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?