न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर दिखें ये 10 संकेत, तो समझ लें शरीर पर भारी पड़ रहा है तनाव; डॉक्टर से संपर्क करना है जरूरी

अगर शरीर में लगातार थकान, नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और बार-बार बीमार पड़ने जैसे 10 लक्षण दिखें, तो यह बढ़ते स्ट्रेस का संकेत हो सकता है। समय रहते पहचान कर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Dec 2025 11:20:08

अगर दिखें ये 10 संकेत, तो समझ लें शरीर पर भारी पड़ रहा है तनाव; डॉक्टर से संपर्क करना है जरूरी

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में स्ट्रेस लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऑफिस का प्रेशर, पारिवारिक जिम्मेदारियां, बढ़ता खर्च, लोन और ईएमआई—इन सबके बीच मानसिक दबाव महसूस होना आम है। सीमित मात्रा में तनाव शरीर को सतर्क रखता है, लेकिन जब यही तनाव लंबे समय तक बना रहता है और शरीर उसे सहन नहीं कर पाता, तो यह कई गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं (Chronic Stress Effects) को जन्म दे सकता है।

इसलिए समय रहते यह पहचानना बेहद जरूरी है कि कहीं आपका शरीर ओवरलोड तो नहीं हो गया। कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिनके जरिए शरीर खुद बताने लगता है कि अब उसे राहत और मदद की जरूरत है। आइए जानते हैं उन 10 अहम लक्षणों (Stress Warning Signs) के बारे में।

हर वक्त थकान और ऊर्जा की कमी

अगर भरपूर नींद लेने के बाद भी आप खुद को सुस्त महसूस करते हैं या दिनभर शरीर में जान नहीं रहती, तो यह क्रॉनिक स्ट्रेस का संकेत हो सकता है। लगातार मानसिक दबाव शरीर की एनर्जी को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।

नींद का बिगड़ता पैटर्न

नींद न आना, रात में बार-बार जागना या जरूरत से ज्यादा सोना—ये तीनों ही तनाव से जुड़े संकेत हैं। तनावग्रस्त दिमाग पूरी तरह शांत नहीं हो पाता, जिससे नींद की क्वालिटी प्रभावित होती है।

पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें

पेट दर्द, गैस, सूजन, कब्ज, दस्त या IBS जैसी समस्याएं अक्सर स्ट्रेस से जुड़ी होती हैं। दरअसल दिमाग और आंतों के बीच गहरा रिश्ता होता है, जिसे गट-ब्रेन एक्सिस कहा जाता है।

बार-बार बीमार पड़ना

लंबे समय तक बना तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसका नतीजा यह होता है कि व्यक्ति को बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार या इंफेक्शन होने लगते हैं।

सिरदर्द और मांसपेशियों में जकड़न

लगातार सिरदर्द, जबड़े में दर्द, गर्दन और कंधों में खिंचाव—ये सभी तनाव के शारीरिक लक्षण हैं। स्ट्रेस की स्थिति में शरीर “फाइट या फ्लाइट” मोड में चला जाता है, जिससे मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं।

भूख में अचानक बदलाव

तनाव के दौरान किसी की भूख बहुत बढ़ जाती है तो किसी का खाने का मन ही नहीं करता। इसका कारण कोर्टिसोल हार्मोन का असंतुलन होता है, जो भूख को सीधे प्रभावित करता है।

एकाग्रता और निर्णय क्षमता में कमी

अगर आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है या छोटे फैसले लेना भी मुश्किल लग रहा है, तो यह स्ट्रेस का असर हो सकता है। तनाव दिमाग की प्रोसेसिंग पावर को कमजोर कर देता है।

दिल की धड़कन का तेज होना

तनाव शरीर को लगातार अलर्ट मोड में रखता है, जिससे हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर यह दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन

बात-बात पर गुस्सा आना, बेवजह उदासी महसूस करना या अचानक मूड बदल जाना—ये सभी तनाव के भावनात्मक संकेत हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

त्वचा से जुड़ी समस्याएं

मुंहासे, एक्जिमा, सोरायसिस या स्किन एलर्जी जैसी दिक्कतें भी स्ट्रेस की वजह से उभर सकती हैं। तनाव हार्मोनल संतुलन बिगाड़ देता है, जिसका असर त्वचा पर साफ दिखता है।

अब क्या करें?

अगर आप इन लक्षणों में से कई संकेत खुद में महसूस कर रहे हैं, तो यह चेतावनी है कि अब शरीर तनाव को झेल नहीं पा रहा। ऐसे में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान देना, लाइफस्टाइल में बदलाव करना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहद जरूरी है। समय पर कदम उठाना ही बेहतर सेहत की कुंजी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत