न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO : 63 पदों के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, वेतन सहित भर्ती संबंधी ये बातें भी जानें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। अगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 6:51:21

ISRO : 63 पदों के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, वेतन सहित भर्ती संबंधी ये बातें भी जानें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। अगर आप भी इन पोस्ट के लिए एप्लाई करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट https://www.isro.gov.in/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज मंगलवार (29 अप्रैल) से शुरू हो गया। ध्यान रहे कि आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मई है। फीस पैमेंट करने की आखिरी तारीख 21 मई है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी।

साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 22
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (मैकेनिकल) - 33
साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' (कंप्यूटर साइंस) - 08

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/मैकेनिकल में न्यूनतम 65 प्रतिशत या 10 सीजीपीए में से 6.84 सीजीपीए के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित विषय वैलिड स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। आयु सीमा 28 वर्ष है। लेकिन जो लोग पहले से सरकारी नौकरी कर रहे हैं, जो फौज से रिटायर हो चुके हैं और जो विकलांग हैं, उन्हें उम्र में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

इसरो वैज्ञानिक/इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आपको 250 रुपए की एप्लिकेशन फीस देनी होगी। फीस नॉन रिफंडेबल होगी। एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद ये फीस आप ऑनलाइन भारतकोश पोर्टल के जरिए जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार फीस जमा करने के लिए दूसरे पेमेंट मोड जैसे इंटरनेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ऐसे होगी शॉर्टलिस्टिंग

GATE 2024 या GATE 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू में कम से कम 60 अंक लाने होंगे। एप्लिकेशन फॉर्म में GATE के स्कोर को ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि शॉर्टलिस्टिंग दर्ज किए गए स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। इंडियन कमेटी फॉर रिव्यू एंड बोर्ड (ICRB) आपके स्कोर को वेरिफाई करेगी और गलत जानकारी मिलती है तो कार्रवाई हो सकती है।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 पर साइंटिस्ट/इंजीनियर (एससी) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्हें न्यूनतम 56100 रुपए प्रति माह की सैलरी के साथ मंहगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं परिवहन भत्ता (TA) देय होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?