न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 144 वेकेंसी को भरेगा चंडीगढ़ पुलिस विभाग, आज से शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) (आईटी) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 5:49:34

इन 144 वेकेंसी को भरेगा चंडीगढ़ पुलिस विभाग, आज से शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) (आईटी) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज मंगलवार (23 जनवरी) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 13 फरवरी है।

चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के मुताबिक साइबर सिक्योरिटी, डाटा माइनिंग, नेटवर्क मैनेजमेंट, डाटा एनालिटिक्स, वायरलेस एंड टेलीकम्यूनिकेशंस, वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेशन, वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर/डिजिटल फोरेंसिक एनालिसिस, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, आईटी सपोर्ट, साइबर क्राइम, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, प्रोग्रामिंग/कोडिंग, ओएसआइएनटी एनालिसिस के लिए कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव - आईटी) कुल 144 पदों पर भर्ती की जानी है।

ये है पोस्ट डिटेल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) (आईटी) के कुल 144 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसमें सामान्य के 65, एससी के 27, ओबीसी के 39 और ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव – आईटी) भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रूमेंटेशन या कम्यूनिकेशन या आईटी या मेकेट्रॉनिक्स या कंप्यूटर एप्लीकेशंस या डाटा साइंस या कंप्यूटर साइंस एंड एलायड फील्ड्स में स्नातक या पीजी डिग्री उत्तीर्ण की हो। पुरुष अभ्यर्थियों के पास दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाने का जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। एंट्री लेवल पर आईसीटी कोर्स जरूरी है।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु आवेदन की लास्ट डेट को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को लिए 1000 रुपए है, जबकि एससी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन 2 चरणीय परीक्षा के आधार पर होगा। टियर 1 परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और गणित से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 का नकारात्मक अंकन होगा। टियर 2 परीक्षा में आईटी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?