न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' ने दूसरे मंगलवार फिर दिखाया कमाल, पठान-पीके-बजरंगी भाईजान समेत 9 के रिकॉर्ड चकनाचूर, जानें 12 दिनों का BO Report

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए केवल 12 दिनों में ₹266 करोड़ की कमाई कर ली है। जानें कैसे इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने पठान और पीके जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 7:45:35

'सैयारा' ने दूसरे मंगलवार फिर दिखाया कमाल, पठान-पीके-बजरंगी भाईजान समेत 9 के रिकॉर्ड चकनाचूर, जानें 12 दिनों का BO Report

मोहित सूरी की निर्देशन में बनी और न्यूकमर्स अहान पांडे तथा अनीत पड्डा की जोड़ी वाली म्यूजिकल लव स्टोरी 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस (Saiyaara Box Office) पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म सिर्फ दर्शकों की पसंदीदा बनकर नहीं उभरी है, बल्कि इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जहां 10 दिनों तक फिल्म ने लगातार डबल डिजिट में कमाई दर्ज की, वहीं 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को इसका बिजनेस पहली बार सिंगल डिजिट में सिमट गया। तो चलिए जानते हैं कि 12वें दिन, यानि दूसरे मंगलवार को, ‘सैयारा’ ने कितनी कमाई की और क्या नया इतिहास रच दिया।

12वें दिन भी 'सैयारा' ने नहीं थामी रफ्तार

इन दिनों ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों पर दबदबा बना रखा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों, विशेषकर युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी, संगीत और फ्रेश स्टारकास्ट ने लोगों को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासतौर पर वीकेंड पर टिकट खिड़कियों पर ‘सैयारा’ का जलवा देखते ही बनता है।

पहले सप्ताह में, इस रोमांटिक ड्रामा ने ₹172.75 करोड़ का मजबूत आंकड़ा पार किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने ₹18 करोड़ कमाए और शनिवार को इसमें 47.22% की उछाल देखी गई, जिससे कमाई पहुंची ₹26.5 करोड़ तक। रविवार को भी रफ्तार कायम रही और ₹30 करोड़ की कमाई हुई। लेकिन सोमवार को पहली बार फिल्म की कमाई में 69.17% की गिरावट दर्ज हुई और आंकड़ा सिमट गया ₹9.25 करोड़ पर।

अब आते हैं दूसरे मंगलवार की बात पर — सैकनिल्क की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने 12वें दिन ₹9.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस प्रकार, 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई पहुंच चुकी है ₹266.00 करोड़ पर।

'सैयारा' ने दूसरे मंगलवार को तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

‘सैयारा’ ने न सिर्फ स्थिर कमाई की है, बल्कि दूसरे मंगलवार को भी अपना दबदबा कायम रखते हुए कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘पीके’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म दूसरे मंगलवार के बॉक्स ऑफिस पर छा गई।

यह रहा तुलना का पूरा लेखा-जोखा:

फिल्म - दूसरे मंगलवार की कमाई
सैयारा - ₹9.50 करोड़
द केरला स्टोरी - ₹9.45 करोड़
पीके - ₹9.11 करोड़
बजरंगी भाईजान - ₹9.10 करोड़
कबीर सिंह - ₹8.31 करोड़
संजू - ₹8.00 करोड़
टाइगर जिंदा है - ₹7.83 करोड़
तानाजी - ₹7.67 करोड़
पठान - ₹7.50 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 - ₹7.48 करोड़

यह आंकड़े साबित करते हैं कि 'सैयारा' सिर्फ एक और फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस की नई ट्रेंड सेटर बन चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘सैयारा’ का परचम

ट्रेड गुरु तरण आदर्श ने फिल्म की अंतरराष्ट्रीय सफलता की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा कि: "‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ₹400 करोड़ की शानदार ग्रॉस कमाई कर ली है। रिलीज से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह फिल्म इतना बड़ा आंकड़ा पार करेगी। लेकिन इसने हर शक-संशय को गलत साबित करते हुए खुद को एक ‘गेम-चेंजर’ के तौर पर स्थापित कर लिया है।" फिल्म ने जिस तरह से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कमाई की है, वह इस बात का संकेत है कि एक अच्छी कहानी और मजबूत निर्देशन ही फिल्म को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है — सुपरस्टार की मौजूदगी ज़रूरी नहीं।

'सैयारा' से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

‘सैयारा’ एक भावनात्मक और संगीत से सजी प्रेम कहानी है, जिसे मशहूर निर्देशक मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ गीता अग्रवाल, राजेश कुमार और वरुण बडोला जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म 2004 की कोरियन क्लासिक ‘A Moment to Remember’ से प्रेरित है, जिसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से ढालकर बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी