न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों के लिए फिर से खुली आवेदन विंडो, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है मौका

जो उम्मीदवार पहले बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, तो अब उनके पास एक और मौका है। बिहार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 7:17:16

BPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों के लिए फिर से खुली आवेदन विंडो, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है मौका

जो उम्मीदवार पहले बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, तो अब उनके पास एक और मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1711 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आज गुरुवार (19 जून) से फिर से आवेदन विंडो खोलने का एलान किया है। प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन 8 अप्रैल से 7 मई तक स्वीकार किए गए थे।

ये है पोस्ट डिटेल

BPSC द्वारा जारी भर्ती में 25 विभिन्न विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी।

एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना) - 125
औषधि - 120
स्त्री रोग एवं प्रसव - 120
शिशु रोग - 106
पैथोलॉजी - 84
हड्डी रोग - 76
रेडियोथेरेपी - 76
इमरजेंसी मेडिसिन - 74
रेडियोलॉजी - 73
एनाटॉमी - 69
टीबी एंड चेस्ट - 68
चर्म व रति रोग - 67
नाक, कान व गला - 65
नेत्र रोग - 64
मनोरोग - 63
फिजियोलॉजी - 62
माइक्रोबायोलॉजी - 60
बायोकेमिस्ट्री - 60
फार्माकोलॉजी - 59
एफएमटी - 59
पीएसएम - 56
पीएमआर - 43
जेरियाट्रिक्स - 36
दंत रोग - 23
स्पोर्ट्स मेडिसिन - 03

ये है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एमडी या एमएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के वे पदाधिकारी जिनके पास संबंधित विषय में पीजी डिग्री है और जिन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम तीन वर्ष तक रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में शैक्षणिक अनुभव प्राप्त किया है, वे भी सहायक प्राध्यापक के पद के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।

ये है आयु सीमा

अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। अनारक्षित वर्ग (महिला), पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए आयु सीमा 48 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 50 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में कार्यरत चिकित्सकों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए और बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 25 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास एमडी/ एमएस, पीएचडी, और सरकारी क्षेत्र में कार्यानुभव का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?