न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेजिटेबल खिचड़ी : आसानी से पच जाती है यह स्वादिष्ट डिश, रात के खाने के लिए है बेहतरीन विकल्प #Recipe

रात के समय अधिकतर लोग लाइट फूड पसंद करते हैं, जिससे इसे पचाने में जोर नहीं आए। वैसे भी इन दिनों पाचन की समस्या आम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:13:26

वेजिटेबल खिचड़ी : आसानी से पच जाती है यह स्वादिष्ट डिश, रात के खाने के लिए है बेहतरीन विकल्प #Recipe

रात के समय अधिकतर लोग लाइट फूड पसंद करते हैं, जिससे इसे पचाने में जोर नहीं आए। वैसे भी इन दिनों पाचन की समस्या आम हो गई है। हल्के खाने की बात जब भी सामने आती है तो दिमाग में खिचड़ी का नाम जरूर आता है। यह पेट के लिए हल्की होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होती है। अगर दाल-चावल की खिचड़ी में वेजिटेबल भी मिक्स कर दी जाएं तो इसका स्वाद और गुण दोनों ही काफी बढ़ जाते हैं। यह डिनर के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसे बनाना काफी आसान है और यह थोड़े समय में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो करेंगे तो इसे बनाने में जरा भी दिक्कत नहीं आएगी।

vegetable khichdi,vegetable khichdi ingredients,vegetable khichdi recipe,vegetable khichdi tasty,vegetable khichdi healthy,vegetable khichdi dinner,vegetable khichdi light food

सामग्री (Ingredients)

चावल – 3/4 कटोरी
मूंग दाल – 1/3 कटोरी
प्याज कटा – 1
गाजर कटी – 1
मटर – 1/2 कप
पत्तागोभी कद्दूकस – 1/2 कप
आलू – 1
फूल गोभी – 4-5 टुकड़े
टमाटर कटा – 1
घी – 2 टेबल स्पून
लौंग – 4
दालचीनी – 1 टुकड़ा
तेजपत्ता – 2
कढ़ी पत्ते – 10
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
काली मिर्च – 5 दाने
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

vegetable khichdi,vegetable khichdi ingredients,vegetable khichdi recipe,vegetable khichdi tasty,vegetable khichdi healthy,vegetable khichdi dinner,vegetable khichdi light food

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल और मूंग दाल को साफ कर लें और उसे पानी से धो लें। इसके बाद दाल-चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अब प्याज, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, आलू को बारीक काट लें। तय समय के बाद चावल और दाल में से पानी निकाल दें।
- अब एक गहरे तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च के दाने और कढ़ी पत्ते डालकर भूनें।
- इन्हें भुनने में 40-50 सैकंड लगेंगे। इसके बाद भुने मसाले में बारीक कटा प्याज डाल दें और उसे फ्राई करें।
- प्याज को तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। इसके बाद इसमें कटी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद कड़ाही में भिगोये चावल और मूंग की दाल डालकर करछी से मिक्स कर दें। खिचड़ी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं और भूनें।
- 2-3 मिनट बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और मीडियम आंच पर खिचड़ी को पकने दें।
- जब खिचड़ी उबलने लगे तो कड़ाही को ढंक दें और आंच धीमी कर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में खिचड़ी को करछी की मदद से चलाते रहें जिससे खिचड़ी कड़ाही में ना चिपके।
- तय समय के बाद कड़ाही का ढक्कन हटाएं और चेक करें कि खिचड़ी पक गई है या नहीं। अगर खिचड़ी पक गई हो और उसका सारा पानी सूख गया हो तो गैस बंद कर दें।
- वरना खिचड़ी को कुछ वक्त और पकने दें। तैयार है वेजिटेबल खिचड़ी। इसे सर्व करने से पहले बारीक कटे हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक