न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्टी नान के लिए होटल जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही आसान तरीके से की जा सकती है तैयार #Recipe

होटल में खाने के शौकीन लोगों के बीच नान काफी पसंद की जाती है। हालांकि उस नान का स्वाद घर में नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 4:13:50

टेस्टी नान के लिए होटल जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही आसान तरीके से की जा सकती है तैयार #Recipe

होटल में खाने के शौकीन लोगों के बीच नान काफी पसंद की जाती है। हालांकि उस नान का स्वाद घर में नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग इसका टेस्ट लेने के लिए बाहर का रुख करते हैं। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट नान बनाने की आसान विधि बताएंगे। आम तौर पर नान बनाने के लिए तंदूर की जरूरत पड़ती है, लेकिन हम ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें इसके बगैर भी बात बन जाएगी। यानी तवे पर ही नान को तैयार किया जा सकेगा। तंदूरी नान तवे पर भी बहुत अच्छी तरह से बन जाती है। वैसे भी हम देखते हैं कि इन दिनों किसी भी पार्टी-फंक्शन में लोग पुड़ी के बजाय नान खाना ज्यादा पसंद करते हैं। घर में तैयान नान को घी या मक्खन लगाकर ग्रेवी की सब्जी के साथ सर्व करें।

nan,nan tasty,nan home,nan hotel,nan delicious,nan recipe,nan ingredients,nan party,nan function,nan tandoor,nan butter,nan ghee

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 2 कप
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
दही – 1/4 कप
चीनी – 1 टी स्पून

nan,nan tasty,nan home,nan hotel,nan delicious,nan recipe,nan ingredients,nan party,nan function,nan tandoor,nan butter,nan ghee

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मैदा को एक बाउल में निकाल लें। अब इसके बीच में जगह बनाकर दही, नमक, बेकिंग सोडा और चीनी डाल दें।
- अब इन सारी चीजों को अच्छे से मिला दें। अब आटे में हल्का गरम पानी डालते हुए इसे गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा एकदम नरम गूंथा होना चाहिए।
- आटे को हाथों में तेल लगाकर मसल-मसल कर गूंथना चाहिए जिससे की वह एकदम चिकना हो जाए। यह प्रक्रिया लगभग 6-7 मिनट तक करें।
- अब गूंथे हुए आटे को ढककर गरम जगह पर रख दें। आटा 2-3 घंटे बाद फूल जाएगा। अब यह नान बनाने के लिए तैयार हो चुका है।
- नान बनाने के लिए सबसे पहले हाथ पर सूखा आटा लगा लें। फिर नान के आटे की बराबर-बराबर लोइयां बना लें।
- अब एक-एक लोई को लें और उसे सूखे मैदा में हल्का लपेट लें। अब इसे किसी प्लेट में रख दें। सभी लोइयां कपड़े से ढकी रहें ताकि वे सूखे नहीं।
- अब एक लोई को उठाएं। उस पर हल्के से सूखा आटा लगाएं और फिर नान की तरह बेल लें।
- इसे हल्का मोटा रखते हुए ओवल शेप दें। अब इसके चारों तरफ थोड़ा सा पानी छिड़ककर ऊपरी साइड से गीला कर लें।
- अब नान की गीली सतह को तवे पर डालें और सिकने दें। ऊपर की सतह हल्की सी भूरी होने पर यानी निचली सतह के सिक जाने पर तवे को हैंडिल से पकड़ लें और गैस फ्लेम पर तवे को उल्टा कर दें।
- इस दौरान तवे को इधर-उधर घुमाते रहें। यह देखते रहे कि नान अच्छे से सिक पा रही है या नहीं।
- जब नान अच्छी तरह से सिक जाए तो तवे को दोबारा सीधा कर लें। कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लें। तैयार है नान।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम