न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बाहुबली’ के फैंस के लिए खुशखबरी, जानें कब होगी री-रिलीज, इंडस्ट्री को बहुत जल्दी नमस्ते करेगी यह मशहूर एक्ट्रेस

साउथ इंडियन स्टार प्रभास और राणा दग्गुबत्ती की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी। निर्माताओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 8:33:34

2 News : ‘बाहुबली’ के फैंस के लिए खुशखबरी, जानें कब होगी री-रिलीज, इंडस्ट्री को बहुत जल्दी नमस्ते करेगी यह मशहूर एक्ट्रेस

साउथ इंडियन स्टार प्रभास और राणा दग्गुबत्ती की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने ‘बाहुबली 2’ के 8 साल पूरे होने की खुशी में दर्शकों को यह जानकारी दी। निर्माताओं ने ऐलान करते हुए बताया कि फिल्म अक्टूबर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर री रिलीज होगी। निर्माता शोबू यार्लागड्डा की फर्म अर्का मीडिया ने एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म को लेकर एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “इस खास दिन पर मुझे आप सभी को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम इस साल अक्टूबर में 'बाहुबली' फिल्म की भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से रिलीज की योजना बना रहे हैं।

यह सिर्फ फिर से रिलीज नहीं होगी, यह हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए जश्न का साल होगा! पुरानी यादें, नए खुलासे और कुछ बेहतरीन आश्चर्य भी सामने आएंगे।” ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपए की कमाई की और यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' की बात करें तो यह आज ही के दिन यानी 28 अप्रैल 2017 को दुनियाभर की 9000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इसका बजट 250 करोड़ रुपए था, जबकि इसने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

इसे कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म होने का गौरव भी हासिल है। फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तर पर पुरस्कार जीते थे। इसे 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट और बेस्ट पॉपुलर फिल्म की केटेगरी में ट्रॉफी मिली थी। साथ ही 44वें सैटर्न पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए अवार्ड जीता था। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास के साथ तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, सत्यराज की अहम भूमिकाएं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी