न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

पर्यटकों को सूचित किया गया है कि बैसरन में आतंकी घटना के बाद जम्मू-कश्मीर में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पहाड़ों और जंगलों में यात्रा करने से मना किया है। मुख्य पर्यटन स्थलों पर ही यात्रा का आनंद लें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 7:06:11

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में ट्रैकिंग पर प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना: यदि आप घाटी के पर्यटन स्थलों पर यात्रा करने का योजना बना रहे हैं, तो कृपया ध्यान दें कि फिलहाल ट्रैकिंग के लिए पहाड़ों और उनके आसपास के क्षेत्रों में न जाएं। बैसरन में हाल ही में हुई आतंकी घटना के कारण प्रशासन ने ट्रैकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह आदेश पूरे जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए लागू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम पहलगाम के बाइसरन क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले के बाद उठाया गया है।

आतंकी गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऊपरी इलाकों और जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इसलिए, पर्यटकों और पर्वतारोहियों को यह सलाह दी जाती है कि वे ट्रैकिंग के लिए ऊपरी इलाकों और जंगलों में न जाएं और मुख्य पर्यटन स्थलों पर ही अपनी यात्रा का आनंद लें।

यह महत्वपूर्ण है कि पर्वतारोहियों और ट्रैकिंग के शौकियों का एक बड़ा ट्रेंड घाटी के ऑफबीट पर्यटन स्थलों, पहाड़ों और जंगलों में ट्रैकिंग का रहा है, लेकिन फिलहाल सुरक्षा कारणों से इन क्षेत्रों में यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है।

22 अप्रैल को हुआ था आतंकवादी हमला

बताते चलें कि 22 अप्रैल को पहलागाम से करीब 5 किलोमीटर दूर बाइसरन में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई और 22 अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद अधिकांश पर्यटक घाटी से वापस लौट गए थे। हालांकि, अब धीरे-धीरे पर्यटकों का आना फिर से शुरू हो गया है और गुलमर्ग, सोनमर्ग, यूसमर्ग, दूधपथरी सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ साथ पहलगाम भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है, जो बैसरन से महज 5 किलोमीटर दूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?