न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा की भांजी आरती ने फिर से इस मंदिर में की शादी, अनुपम की ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म का टीजर रिलीज

एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। आरती ने पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 7:45:27

2 News : गोविंदा की भांजी आरती ने फिर से इस मंदिर में की शादी, अनुपम की ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म का टीजर रिलीज

एक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। आरती ने पिछले साल 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग शादी की थी। हाल ही शादी का एक साल पूरे होने पर आरती और दीपक ने दोबारा शादी रचाई। हालांकि इस बार कपल ने काफी सादगी से सात फेरे लिए हैं।

इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कपल ने उतराखंड में मौजूद त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ये वही खास मंदिर है, जहां पर भगवान शिव और माता पार्वती ने शादी की थी। विवाह वीडियो शेयर करते हुए आरती ने फैंस को बताया कि दीपक का सपना था कि वो यहां शादी करे और भगवान शिव-पार्वती मां का आशीर्वाद ले।

इसलिए हमारी पहली शादी की सालगिरह पर हमने अपने वचन दोहराए और वही कपड़े पहने जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरती कितनी सुंदर लग रही हैं। कपल ने शिव और पार्वती जी का आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दीपक से शादी के बाद से ही आरती काफी खुश हैं। आरती ने तब फैंस को कई दिनों तक अपने सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों और खास पलों की झलक दिखाई थी।

काजोल ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की एक्ट्रेस शुभांगी को कराया इंट्रोड्यूस

अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उनके खाते में 500 से ज्यादा फिल्में हैं। अनुपम ने अलग-अलग रोल से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब वे लगभग 22 साल बाद ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म के साथ फिर से डायरेक्शन का जिम्मा संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) बतौर को-प्रोड्यूसर इस फिल्म के साथ जुड़ा है। इस बीच काजोल ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस शुभांगी को टीजर लॉन्च के स्पेशल इवेंट में इंट्रोड्यूस कराया।

हाल ही में 1 मिनट 22 सैकंड का वीडियो सामने आया, जिसमें शुभांगी की पहली झलक देखने को मिली। टीजर में सिर्फ म्यूजिक के साथ तन्वी के लुक को पेश किया गया, जो काफी भावुक है। अनुपम ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “तन्वी से मिलिए। ‘तन्वी द ग्रेट’ बनाने का विचार मुझे आज से लगभग 4 साल पहले एक बातचीत के दौरान आया था। प्रोजेक्ट के लिए मुझे और टीम को आकार देने में लगभग तीन साल लग गए।

मुझे अपने एक्टिंग स्कूल से तन्वी को ढूंढने का विचार आया और मुझे 100 प्रतिशत यकीन था कि तन्वी मिल जाएगी।” बता दें कि शुभांगी को अनुपम के प्रसिद्ध एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर' से चुना गया है, जहां उन्होंने कई सालों तक बड़े पैमाने पर अभिनय का प्रशिक्षण लिया। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी