न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब शस्त्र उठाने का समय आ गया है मोदी जी, पहलगाम हुए आतंकी हमले पर बोले टीवी के 'लक्ष्मण'

सुनील लहरी, जो रामायण में लक्ष्मण के किरदार से प्रसिद्ध हुए, ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि अब आतंकवाद को समाप्त करने का समय आ गया है और शस्त्र उठाने का वक्त है। उनके पोस्ट पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 3:52:50

अब शस्त्र उठाने का समय आ गया है मोदी जी, पहलगाम  हुए आतंकी हमले पर बोले टीवी के 'लक्ष्मण'

रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार से प्रसिद्ध हुए अभिनेता सुनील लहरी, हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले से गहरे आहत और गुस्से में हैं। उन्होंने इस घटना के बाद एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की है। सुनील लहरी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी जी से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए विनम्र निवेदन है। अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इसका पूरी तरह से सफाया करने का समय आ गया है।'

'अब शस्त्र उठाने का समय आ गया है'

‘रामायण’ के उस वीडियो में सुनील लहरी के द्वारा निभाए गए लक्ष्मण के किरदार को लिप-सिंक करते हुए देखा गया, जिसमें वे कहते हैं, 'इन बातों को छोड़ दीजिए मोदी जी, अब शस्त्र उठाने का समय आ गया है। देशवासियों पर आतंकियों का आक्रमण, अब हमें उन्हें सबक सिखाना चाहिए।'

फैंस की प्रतिक्रिया

सुनील लहरी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "अभी भी वही जुनून है, आक्रमण!" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "आइए मिलकर इस आतंकवाद रूपी असुर का संहार किया जाए।" तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, "हिंदू एकजुट नहीं है। कहीं भाषा को लेकर द्वेष है, तो कहीं एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं, अगर हिंदू एकजुट हो जाए तो क्या पूछना फिर किसी की हिम्मत नहीं जो नजर उठा कर देख सके।"

अरुण गोविल ने भी की थी हमले की निंदा

‘रामायण’ में ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता और मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवारों के साथ गहरी संवेदनाएं। भारत इस क्रूरता का मुंहतोड़ जवाब देगा।"

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

22 अप्रैल को पहलगाम में निहत्थे सैलानियों पर हुए हमले की चारों ओर निंदा हो रही है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कलाकारों ने इसे ‘कायरता’ बताया और कहा कि यह पाप है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी