न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की खूबसूरती के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे ये 5 पौधे, नहीं पड़ेगी ज्यादा देखभाल की जरूरत

अपने घर की सजावट को और भी खूबसूरत और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए इनडोर पौधों का चयन करें। जानें, कौन से पौधे आपके और आपके बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं और घर को ताजगी से भरते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 5:33:43

घर की खूबसूरती के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे ये 5 पौधे, नहीं पड़ेगी ज्यादा देखभाल की जरूरत

घर की सजावट के साथ-साथ अगर कुछ ऐसा हो जो आपके और आपके बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखे, तो इससे बेहतर भला क्या हो सकता है? इसके लिए इंडोर प्लांट्स एक बेहद अच्छा ऑप्शन हैं। ना सिर्फ ये घर में हरियाली ऐड कर के उसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को प्यूरीफाई करने का भी काम करते हैं। पौधे जहां भी लगाए जाते हैं, वो एक सूदिंग सा टच देते हैं और स्ट्रेस रिमूवर की तरह काम करते हैं। इसके अलावा, ये पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करने, ताजगी देने और सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे इन्डोर पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर को न केवल सुंदर बनाएंगे, बल्कि आपके परिवार की सेहत का भी ध्यान रखेंगे।

1. एरिका या स्पाइडर प्लांट

एरिका या स्पाइडर प्लांट हेल्थ के लिहाज से बेहद फायदेमंद है। यह पौधा कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य पॉल्यूटेंट्स को एब्जॉर्ब करता है। इसके साथ ही यह पौधा हवा को नमी प्रदान करता है, जिससे ड्रायनेस से राहत मिलती है। यह पौधा आंखों के लिए भी लाभकारी है, और क्योंकि यह नॉन-टॉक्सिक है, बच्चों के लिए भी बिल्कुल सुरक्षित है।

2. एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा प्लांट के भी कई फायदे हैं, जो स्किन और बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा, एलोवेरा का जेल जलने, कटने या खुजली की समस्या में तुरंत राहत देता है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक केमिकल्स जैसे बेंजीन और फॉर्मल्डीहाइड को हटाने का काम करता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

3. स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट को बेडरूम प्लांट या मदर-इन-लॉ टंग प्लांट भी कहा जाता है। यह प्लांट हवा को शुद्ध करने का काम करता है और रात के समय में भी कार्बन डाइऑक्साइड को खत्म करके ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। यह पौधा वातावरण को शुद्ध और ताजगी से भर देता है।

4. पीस लिली

पीस लिली, एक सुंदर सफेद फूलों वाला पौधा है, जो आपके घर के वातावरण को शुद्ध करता है। इस पौधे की खुशबू भी बहुत ही अच्छी होती है। यह पौधा एयर पॉल्यूशन को कम करके हवा को ताजगी से भर देता है और इसे धूप की आवश्यकता नहीं होती, जिससे इसे घर के अंदर भी आसानी से उगाया जा सकता है।

5. तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह पौधा वातावरण में शुद्धता और पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसकी पत्तियाँ इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं, जो शरीर को सर्दी-खांसी, जुकाम और एलर्जी से लड़ने में मदद करती हैं। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना न केवल पारंपरिक धार्मिक दृष्टिकोण से अच्छा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है।

इन पौधों को अपने घर में लगाकर आप न केवल घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रख सकते हैं। इन पौधों से न केवल वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है, बल्कि ये मानसिक शांति और सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज