न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आने वाले हैं गर्मियों के दिन, अपनी जरूरत के अनुसार कैसे चुनें उपयुक्त एअरकंडीशनर

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं कि आप अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त एअरकंडीशनर कैसे चुनें। मौजूदा दौर में इन्वर्टर टैक्नोलौजी युक्त एअरकंडीशनर भी बाजार में उपलब्ध है, जो सामान्य तापक्रम बनाए रखता है। आज इस कड़ी में हम आपको AC के प्रकार और इसके चुनाव के समय ध्यान राखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 5:07:45

आने वाले हैं गर्मियों के दिन, अपनी जरूरत के अनुसार कैसे चुनें उपयुक्त एअरकंडीशनर

सर्दियों के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा हैं और तपन बढ़ने लगी हैं। आने वाले कुछ दिनों में गर्मियां पड़ना शुरू हो जाएगी और इससे राहत पाने के लिए सभी को चाहिए होता हैं एअरकंडीशनर अर्थात AC जो ठंडक प्रदान करें। कई लोग नया AC खरीदने की तैयारी कर रहे हैं जो कि किसी जंग से कम नहीं हैं। आजकल बाजार में कई AC आ चुके हैं जिसके चलते इसकी खरीदी के समय बहुत कंफ्यूजन होता हैं कि कौनसा AC खरीदा जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं कि आप अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त एअरकंडीशनर कैसे चुनें। मौजूदा दौर में इन्वर्टर टैक्नोलौजी युक्त एअरकंडीशनर भी बाजार में उपलब्ध है, जो सामान्य तापक्रम बनाए रखता है। आज इस कड़ी में हम आपको AC के प्रकार और इसके चुनाव के समय ध्यान राखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

tips to purchase ac,air conditioner,household tips

विंडो एअरकंडीशनर

कमरे के लिए इस का सब से ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस के कंप्रेसर, कंडेंसर, क्वाइल, इवैपरेटर और कूलिंग क्वाइल वगैरह सामान एक ही बौक्स में रहते हैं और इस यूनिट को कमरे की दीवार में बने खांचे में या आमतौर पर खिड़की में लगा दिया जाता है। विंडो एसी को लगाना या उसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना आसान होता है।

हाई वाल स्प्लिट एअरकंडीशनर

स्प्लिट एअरकंडीशनर के 2 हिस्से होते हैं – आउटडोर यूनिट और इनडोर यूनिट। आउटडोर यूनिट को कमरे या घर के बाहर लगाया जाता है। इस में कंप्रेसर, कंडेंसर और ऐक्सपैंशन वाल्व होते हैं। इनडोर यूनिट में इवैपरेटर, कूलिंग क्वाइल और कूलिंग फैन होते हैं। इस यूनिट के लिए आप को कमरे की दीवार में कोई खांचा नहीं बनाना पड़ता है और इसे किसी भी दीवार पर फिट किया जा सकता है। विंडो यूनिट से अलग इसे स्थायी तौर पर लगाया जाता है। इस की शुरुआती लागत ज्यादा होती है, क्योंकि इसे फिट करने की प्रक्रिया कुछ जटिल होती है और इस के लिए पेशेवर जानकारों की जरूरत पड़ती है। अगर आप के कमरे में खिड़कियां नहीं हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सीलिंग कैसेट एअरकंडीशनर

छत में लगने वाला यह एअरकंडीशनर उन कमरों के लिए उपयुक्त होता है, जिन की दीवारों पर इसे लगाने की जगह या खिड़कियां नहीं होतीं। यह शोर नहीं करता है और सोने के मुख्य कमरे, बैठकखाने और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त होता है।

फ्लोर स्टैंडिंग एअरकंडीशनर

यह बड़े और भव्य घरों के अनुकूल है। इसे कहीं भी खड़ा किया जा सकता है और एक जगह से दूसरी जगह पर इसे ले जा कर रखना भी आसान होता है। लेकिन इसे खिड़की के पास रखना उचित होता है, क्योंकि विंडो एअरकंडीशनर की तरह ही इस के ऐग्जौस्ट वैट को खिड़की के पास रखना जरूरी होता है।

tips to purchase ac,air conditioner,household tips

आकार और क्षमता का चुनाव

ठंडी होने वाली जगह के आकार के अलावा एअरकंडीशनिंग सिस्टम की उचित क्षमता निर्धारित करने के और भी अनेक कारण हैं। जरूरी क्षमता तय करने के लिए ताप भार का अनुमान सबसे जरूरी है। ताप भार का अनुमान लगाने के लिए जगह का आकार, अभिविन्यास, शीशा लगे स्थान, इंसुलेशन, इस्तेमाल की जगह आदि चीजों पर ध्यान देना होता हैं। बेहतर है कि ठंडा करने वाली जगह के हिसाब से बिलकुल सही क्षमता का निर्धारण करने के लिए किसी पेशेवर व्यक्ति की मदद ली जाए।

ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा बचत की जांच

विंडो एसी और हाई वाल यूनिटों के लिए बीईई स्टार रेटिंग की जांचपड़ताल कर लेना बेहद जरूरी है। एअरकंडीशनर की कूलिंग क्षमता और विद्युत खपत के अनुपात को मापने वाली ऊर्जा दक्षता अनुपात (EER) के विचार से रेटिंग जितनी उच्च होगी, उतनी ही ज्यादा दक्षता होगी। उच्चतर दक्षता से कूलिंग ज्यादा असरदार और बिजली की खपत कम होती है।

विशेषताएं

उपकरण के आसान इस्तेमाल के लिए रिमोट कंट्रोल, एलसीडी डिस्प्ले और बिल्ट इन टाइमर महत्त्वपूर्ण विशेषताएं हैं। अन्य फायदेमंद विशेषताओं में सस्ती क्रियाशीलता प्रणाली, फिल्टर और वायुशोधक शामिल हैं। इन के अलावा खरीदारी का फैसला करते समय इस्तेमाल में आसानी पर भी ध्यान देना जरूरी है। खरीदारी के पहले आवाज और कंपन स्तर पर अवश्य ही गौर करें। अधिक स्टाइलिश एअर कंडीशनर से आराम तो मिलेगा ही, जीवनशैली भी खूबसूरत हो जाएगी।

वारंटी

हमेशा अधिकृत विक्रेता से ही एअरकंडीशनर खरीदें। आप जो ब्रैंड ले रहे हैं, उस की वारंटी की जानकारी प्राप्त कर लें। कंपनी का सुव्यवस्थित सेवा नैटवर्क होना और बुलाने पर मैकेनिक का तुरंत आना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत