न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना बीज के पत्तियों से भी उगाए जा सकते हैं ये 7 पौधे, लगाए अपने बगीचे में

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधे लेकर आए हैं जिन्हें उगाने के लिए बीज की जरूरत नहीं बल्कि ये तो उनकी पत्तियों से ही उग जाते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें उनकी पत्तियों से प्रोपेगेट कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 5:13:21

बिना बीज के पत्तियों से भी उगाए जा सकते हैं ये 7 पौधे, लगाए अपने बगीचे में

गार्डनिंग अर्थात बागबानी करना कई लोगों का शौक होता हैं जिसके लिए वे अपने घर, छत या फिर फार्म हाउस के बगीचे में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। पौधों से भरे बगीचे गर्मियों की शामों में बैठने के लिए एक बेहतरीन जगह है। रंग-बिरंगे, खुशबूदार पौधों के बीच समय गुजारना हर कोई पसंद करेगा। देखा जाता हैं कि कई लोग अपने बगीचे में पौधों के बीज पर पैसे खर्च होने के चलते पौधे लगाने से कतराते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधे लेकर आए हैं जिन्हें उगाने के लिए बीज की जरूरत नहीं बल्कि ये तो उनकी पत्तियों से ही उग जाते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें उनकी पत्तियों से प्रोपेगेट कर सकते हैं।

plants to grow from leaves,household tips

एलोवेरा

एलोवेरा अपने विभिन्न स्वास्थ्य और औषधीय लाभों के कारण एक लोकप्रिय हाउस प्लांट है। आप इस पौधे को पत्तियों से उगा सकते हैं, लेकिन इसकी जड़ों के विकसित होने की संभावना कम होती है। इसलिए, एलोवेरा के पौधों को ऑफसेट से उगाना बेहतर है। स्वस्थ एलोवेरा के पौधे से एक पत्ता काट लें। इसे तब तक गर्म स्थान पर रखें जब तक कि आप कटी हुई सतह पर एक पतली परत नहीं देख सकते। एक बार यह हो जाने के बाद, बस पत्ती को अच्छी गुणवत्ता वाले पॉटिंग मिक्स से भरे गमले में लगा दें।

plants to grow from leaves,household tips

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट इजी टू ग्रो प्लांट है, जो आसानी से लग जाता है। इसे आप कम रोशनी वाली जगह पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए आपको बीज या फिर नया पौधा खरीदने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको स्नेक प्लांट के एक पत्ते को तोड़ना है और उसके पीछे वाले हिस्से को एक साइज में कट कर देना है। अब इस पत्ती को उसके साइज के अनुसार तीन या फिर चार हिस्सों में कट किया जा सकता है। वहीं, कोशिश करें कि पत्ती को कम से कम तीन इंच कट करें, ताकि इसे गमले में शिफ्ट करते वक्त आसानी हो।

plants to grow from leaves,household tips

जेड प्लांट

जेड प्लांट में छोटे सफेद और गुलाबी रंग के फूल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा आपके घरों में सौभाग्य और आशीर्वाद लाता है, और सुंदर फूल आपके घर के इंटीरियर को निखारते हैं। स्वस्थ जेड पौधे से पत्ते लें। एक छोटे कंटेनर में एक भाग खाद और एक भाग मिट्टी का मिश्रण तैयार करें। पत्ती को गमले में सावधानी से लगाएं। जब तक जड़ें न दिखने लगें तब तक जरूरत के अनुसार पानी दें।

plants to grow from leaves,household tips

रबर प्लांट

रबर प्लांट एक सुंदर और सदाबहार पौधा है, जो अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। इसे घरों में सजावट के तौर पर लगाया जाता है। इसकी पत्तियां बेहद खूबसूरत होती हैं। इसलिए लोग रबर प्लांट को घर में लगाना बेहद पसंद करते हैं। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ यह अंदर की हवा को भी साफ करने में भी मदद करता है। रबर प्लांट को लगाने के लिए आपको बीज खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसे आप पत्तों की सहायता से भी आसानी से लगा सकते हैं।

plants to grow from leaves,household tips

टर्टल वाइन

इसकी एक पत्ती से नया पौधा ग्रो हो जाता है। दोपहर की चिलचिलाती धूप से पौधे को बचाएं। यह डेकोरेटिव हो सकता है इसलिए इसे आप इसे दक्षिण या पश्चिम की ओर वाली बालकनी या खिड़की के पास लटका सकते हैं। बेहतर विकास के लिए इसे थोड़ी नम मिट्टी की जरूरत होती है। इसकी पत्तियों का नोड थोड़ा लंबा होता है। पत्ती की नोड को मिट्टी में लगाने पर कुछ समय बाद पौधा ग्रो होना शुरू हो जाता है। इसमें गुलाबी, सफेद, पीला, नारंगी और लाल रंग के फूल आते हैं।

plants to grow from leaves,household tips

मनी प्लांट

स्नेक और एलोवेरा प्लांट्स के अलावा आप अपनी बालकनी में केवल पत्तों की सहायता से मनी प्लांट भी उगा सकती हैं। वैसे तो मनी प्लांट घर में किसी भी जगह रखा जा सकता है। यह अन्य पौधों के मुकाबले फायदेमंद भी है। पर्याप्त रोशनी से मनी प्लांट अधिक विकसित होता है। इसके अलावा, यह एक वास्तु पौधा भी है, जो घर में भाग्य लाने और खूबसूरती के लिए भी घर में लगाया जाता है।

plants to grow from leaves,household tips

मदर ऑफ थाउजेंड्स प्लांट

छोटे-छोटे पत्ते नीचे गिरते हैं तो अपने आप ही पौधा तैयार हो जाता है। आप इन पत्तों के ऊपर के छोटे-छोटे पत्तों को लेकर मिट्टी के ऊपर रख सकते हैं। दो सप्ताह में ये अपने आप जड़ पकड़ लेंगे। यह पौधा हजारों की संख्या में पौधे पैदा कर देता है इसलिए इसको मदर्स ऑफ थाउजेंड कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत