न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

आज इस कड़ी में हम आपको वायनाड की घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 9:54:46

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

भारत के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है केरल जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। यहां कई ट्रेवल डेस्टिनेशन है, जिसमें से एक हैं वायनाड। वायनाड में कई आकर्षित झरने, ऐतिहासिक गुफाएं, मंदिर और मस्जिदें मौजूद है। पश्चिमी घाट के हरे भरे पर्वतों के बीच स्थित वायनाड का प्राकृतिक सौन्दर्य आज भी अपने प्राचीन रूप में है। प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह किसी स्वर्ग से कम नही हैं। अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ दक्षिण भारत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वायनाड एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वायनाड की घूमने लायक जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

बाणासुर बांध

वायनाड जिले में बाणासुर पहाड़ियों की गोद में स्थित एक खूबसूरत बाणासुर सागर बांध है। बाणासुर बांध देश का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। बांध के ऊपर से विशाल जलाशय का दृश्य बेहद शानदार लगता है। यहां आप स्पीड बोटिंग, ट्रैकिंग जैसे रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं। पहाड़ी की चोटी से बाणासुर झील का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

एडक्कल गुफाएं

ये अपने सचित्र चित्रण के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध हैं, जिनके प्रमाण 6000 ईसा पूर्व के माने जाते है। खोखले तक पहुँचने के लिए, अंबुकुट्टी माला के माध्यम से ट्रैकिंग करने की आवश्यकता होती है। पहाड़ी पर ट्रैकिंग में लगभग 45 मिनट का समय आपको लगेगा और आप इन ऐतिहासिक गुफाओं की सैर कर सकते है। गुफा के भीतर आपको दो कक्ष देखने को मिलेंगे । नीचे वाला कक्ष 18 फीट लंबा, 12 फीट चौड़ा और 10 फीट ऊंचा है और ऊपर वाला कक्ष 96 फीट लंबा, 22 फीट चौड़ा और 18 फीट ऊंचा है। आप इन गुफाओं की दीवारों पर जानवरों की आकृतियों और मनुष्यों द्वारा उपयोग होने वाली वस्तुओं को देख सकते हैं। ये नक्काशी एक बहुत ही प्रबुद्ध समाज के लिए जीता जागता प्रमाण देती है जो पूर्व-उल्लेखनीय युग में रहते थे। एडक्कल की गुफाओं ने दुनिया भर के पुरातत्वविदों और इतिहास के छात्रों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया हुआ है।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

सूचिपारा फॉल्स

वायनाड घूमने के लिए निकले हैं और आपने सूचिपारा वॉटरफॉल नहीं घूमा तो फिर क्या घूमा। वायनाड में इसे प्रहरी रॉक झरने के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 200 मीटर ऊँची चट्टान से होते हुए नीचे गिरता है सूचिपारा वॉटरफॉल। कई सैलानी यहां तैराकी और स्नान भी करते हैं। अगर आप भी अपने ट्रेवल में कुछ ऐसी ही जगहों के तलाश में थे तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। इसी तरह वायनाड में पुकोट झील और कंथानपारा झरना भी है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

वन्यजीव अभयारण्य

वायनाड वन्यजीव अभयारण्य केरल का दूसरा सबस बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। बता दें कि वायनाड वन्यजीव अभयारण्य वनस्पतियों और जीवों की कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए जाना जाता हैं। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं। वायनाड वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1973 में स्थापित किया गया था जोकि नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के एक अभिन्न अंग के रूप में जाना जाता है।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

चेम्बरा पीक

मेप्पाडी के करीब और कलपेट्टा से सिर्फ 8 किमी दक्षिण में स्थित, चेम्बरा पीक वायनाड हिल रेंज की सबसे ऊंची चोटी है, जो कि समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चेम्बरा चोटी न केवल पूरे वायनाड जिले का बल्कि कोझीकोड, मलप्पुरम और नीलगिरी जिलों के एक बड़े हिस्से का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है। इसके आसपास की हरी-भरी हरियाली और प्रसिद्ध दिल के आकार की झील को देखने के लिए सबसे ज्यादा सैलानी यहां आते हैं।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

मुथांगा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

कहा जाता है कि इस मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य में ऐसे कई जानवर है जो आज के समय में शायद ही आपको कहीं देखने को मिले। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में घूमने के लिए आपको गाड़ी भाड़ा पर करनी होती है जो खुद मुथांगा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अधिकारी उपलब्ध कराते हैं। दुर्लभ प्रजाति के ऐसे कई जानवर आपको यहां देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आप ई-3 थीम पार्क भी घूमने जा सकते हैं।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

कुरुवा द्वीप

अलग-अलग प्राकृतिक के रंगों का एक अच्छा मिश्रण कुरुवा द्वीप को वायनाड में घूमने के लिए केरल के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बनाता है। केरल की पूर्व दिशा की ओर बहने वाली नदी काबिनी नदी के बीचों - बीच में बहुत से द्वीपों के साथ एक सुरक्षित नदी डेल्टा है। जिसमें आपको वनस्पतियों और जीवों की कुछ दुर्लभ प्रजातियों की हनी आबादी आपको देखने को मिलेगी है। यह सदाबहार वन श्रृंखलाओं की रक्षा करता है यहाँ आपको बांस के पेड़ों और कई पौधों से बने पुल भी देखने को मिलेंगे हैं। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेवलर्स के लिए यह सबसे खूबसूरत जगह है।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

सुल्थान बाथैरी

कभी मालाबार क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान के रूप में जाना जाने वाला सुल्तान बाथेरी अब वायनाड जिले का सबसे बड़ा शहर है जो अपने पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण पूर्व-ऐतिहासिक गुफाएं, जंगल की पगडंडियां, जगमगाती धाराएं नदियां और लहरदार पहाड़ियों की हरी-भरी हरियाली के साथ-साथ शहर और उसके आसपास घूमने के कई विकल्प मौजूद हैं।

खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है वायनाड, जानें यहां की घूमने लायक 9 जगहें

ट्री हाउस

ट्री हॉउस वायनाड के सबसे आकर्षित स्थानों में आता है। आप यहां पेड़ों पर बने लकड़ी के घर में रहकर कुछ नया अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यहां रहने के लिए आप कई तरह के पैकेज ले सकते हैं साथ ही यहां आप बॉनफायर, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, नेचर वॉक आदि गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड