न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों की पहली पसंद बनी रहती है खुर्पाताल झील, बदलती है अपना रंग

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है नैनीताल. नैनीताल अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए मशहूर है। ये जगह न केवल पहाड़ी जगहों के लिए जानी जाती है, बल्कि शानदार आकर्षणों की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन कई लोग अब नैनीताल जा-जाकर बोर हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jun 2022 12:04:39

पर्यटकों की पहली पसंद बनी रहती है खुर्पाताल झील, बदलती है अपना रंग

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक है नैनीताल. नैनीताल अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए मशहूर है। ये जगह न केवल पहाड़ी जगहों के लिए जानी जाती है, बल्कि शानदार आकर्षणों की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन कई लोग अब नैनीताल जा-जाकर बोर हो चुके हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें नैनीताल से हटकर भी जगह देखनी है, तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं नैनीताल से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल खुर्पाताल. खुर्पाताल, नैनीताल से कालांढूगी रोड पर बसा एक गांव है। खुर्पाताल समुद्र तल से 1,635 मीटर की ऊंचाई पर खुर्पाताल ऊंचे पाइन और पुराने देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां से पहाड़ों के भव्य सौन्दर्य का दीदार होता है। खुर्पाताल अपनी खुशनुमा जलवायु और मनमोहक झील के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बना रहता है। इसके अलावा सीढ़ीदार खेत भी खुर्पाताल के मुख्य आकर्षण में से एक हैं। खुर्पाताल की आकृति घोड़े के खुर (तलवे) के सामान दिखती है, यही कारण है कि इस जगह का नाम खुर्पाताल पड़ा।

पर्यटकों की पहली पसंद बनी रहती है खुर्पाताल झील, बदलती है अपना रंग

रहस्मयी झील

यहां मौजूद झील को खुर्पाताल झील के नाम से जाना जाता है। लगभग आधा किलोमीटर व्यास वाली यह झील चारों ओर से पहाड़ियों से घिरी है। खुर्पाताल झील को रहस्मयी झील भी कहा जाता हैं, क्योंकि इस झील के पानी का रंग बदलता रहता है। इसका पानी कभी लाल तो कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील के अंदर लगभग 40 प्रकार के शैवालों की प्रजातियां है। जब शैवाल के बीज बनते है, तो झील रंग बदलती है। इस झील का पानी साफ और गर्म होता है। इसलिए इसे गर्म पानी वाली झील भी कहा जाता है। खास बात है कि सर्दियों के मौसम में भी इस झील का पानी हल्का गुनगुना होता है।

खुर्पाताल झील में बोटिंग और टूरिस्ट एक्टिविटी नहीं होती है, लेकिन मछली पकड़ने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस झील में भारी तादाद में मछलियां पाई जाती है, यहीं कारण है कि इस झील को मछुआरों का स्वर्ग भी कहा जाता है।

पहाड़ियों और पेड़ों से घिरी यह झील बहुत ही मनमोहक नजर आती है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। खुर्पाताल झील से थोड़ी दूर ऊपर मनसा देवी मंदिर है। 19वीं शताब्दी तक खुर्पाताल अपने लौह औजारों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था।

ब्रिटिशकाल में यह स्थल ब्रिटिश अधिकारियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हुआ करता था। खुर्पाताल के आसपास नैनीताल, भीमताल, पंगोट, किलबरी , रानीखेत और मुकतेश्वर जैसे प्रसिद्द पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं।

पर्यटकों की पहली पसंद बनी रहती है खुर्पाताल झील, बदलती है अपना रंग

ऐसे पहुंचें खुर्पाताल

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। नैनीताल से खुर्पाताल पहुंचने के लिए पर्यटक बस या निजी वाहन की मदद ले सकते हैं। नैनीताल से निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर नैनीताल से 71 किलोमीटर दूर है। यहां से दिल्ली के लिए उड़ानें मिलती हैं।

पंतनगर हवाई अड्डे से टैक्सी या बस से नैनीताल या खुर्पाताल तक पहुंचा जा सकता है। यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम 35 किलोमीटर की दूरी पर है। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 87 से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, आगरा, देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर और बरेली से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा