न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण (हेट स्पीच) के मामले में मऊ की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 3:38:30

हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सुभासपा विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण (हेट स्पीच) के मामले में मऊ की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब्बास के साथ उनके भाई मंसूर अंसारी को भी इस मामले में दोषी ठहराया गया है।

चुनाव प्रचार में दिया था विवादित बयान

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए अब्बास अंसारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी भरे अंदाज़ में कहा था कि चुनाव जीतने के बाद उन सभी अफसरों से "हिसाब बराबर" किया जाएगा। उनके इस बयान को न सिर्फ आचार संहिता का उल्लंघन माना गया, बल्कि यह सांप्रदायिक और भड़काऊ भाषण की श्रेणी में भी आया। इसी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

चुनाव आयोग ने भी लिया था संज्ञान

बयान के बाद चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अब्बास अंसारी के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कानूनी प्रक्रिया चली और अब अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और असर

अब्बास अंसारी ने 2022 के चुनाव में मऊ सदर सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उस समय समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का गठबंधन था, जिसके तहत उन्हें टिकट मिला था। अब सुभासपा भाजपा से गठबंधन कर चुकी है, लेकिन अब्बास अंसारी की सजा का असर उनके राजनीतिक करियर पर गंभीर रूप से पड़ सकता है, खासकर यदि उच्च अदालतों से उन्हें राहत नहीं मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम