Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हाउसफुल 5’ को CBFC की ओर से मिला U/A सर्टिफिकेट, इन डायलॉग्स और सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी एंटरटेनर को CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। यानी यह फिल्म सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं, लेकिन 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अभिभावकों के साथ फिल्म देखने की सलाह दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 3:41:40

‘हाउसफुल 5’ को CBFC की ओर से मिला U/A सर्टिफिकेट, इन डायलॉग्स और सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़ और नरगिस फाखरी जैसे सितारों से सजी ‘हाउसफुल 5’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। लेकिन अब जब फिल्म थिएटर तक पहुंचने को तैयार है, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे सर्टिफिकेट देने से पहले कुछ अहम बदलाव करने को कहा है।

कौन सा सर्टिफिकेट मिला?


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी एंटरटेनर को CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। यानी यह फिल्म सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं, लेकिन 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अभिभावकों के साथ फिल्म देखने की सलाह दी गई है।
इन सीन्स और डायलॉग्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

CBFC ने फिल्म के कुछ संवादों और दृश्यों में कटौती की है, जिससे फिल्म की भाषा और दृश्य संयमित बने रहें। ये बदलाव इस प्रकार हैं:

—‘निकल दूंगी’ और ‘अपने’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को संपादित करने को कहा गया है।

—‘आइटम’ और ‘ह*म’** जैसे शब्दों को अधिक उपयुक्त विकल्पों से बदला गया है।

—1:53 घंटे के समय बिंदु पर एक संवाद को हटाने का आदेश दिया गया है।

—फिल्म में कुल तीन विजुअल कट लगाए गए हैं:

—‘शैम्पेन कमिंग’ वाले सीन को छोटा किया गया है।

—हाथ के इशारों वाले दो दृश्यों को उपयुक्त तरीके से मॉडिफाई किया गया है।

—एक 'सेंसुअस सीन' की लंबाई 2 सेकंड कम की गई है।

इन सभी संपादनों के बाद फिल्म से कुल 11 सेकंड की फुटेज हटाई गई है, और इसके बाद ही CBFC ने सर्टिफिकेट जारी किया है।

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज़ डेट

कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर ‘हाउसफुल 5’ 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद लंबी और दमदार है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज़, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, जॉनी लीवर, फरदीन खान, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े और चंकी पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका