न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

हर किसी को घूमना पसंद होता हैं और इस दौरान लोग वो सब काम करना चाहते हैं जो उनके घूमने का आनंद बढाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2024 8:58:37

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

हर किसी को घूमना पसंद होता हैं और इस दौरान लोग वो सब काम करना चाहते हैं जो उनके घूमने का आनंद बढाए। अपने ट्रिप को बेहतर बनाने के लिए कई लोग अपने ट्रिप में कुछ ऐसे एडवेंचर को शामिल करते हैं जो रोमांचकारी अनुभव प्रदान करें। ऐसा ही एक एडवेंचर है कैंपिंग का जहां सितारों की चादर के नीचे रात बिताने का आनंद ही अलग है। कैंपिंग करने का ट्रेंड आजकल इतना नया चला है कि लोगों ने अपने ही पर्सनल टेंट खरीदकर घर में रख लिए हैं। कैंपिंग प्रकृति से जुड़ने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खुलकर इस एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

ऋषिकेश वैली, ऋषिकेश

जब कैंपिंग की बात आती है, तो ऋषिकेश कैंपिंग का अनुभव लिस्ट में जरूर शामिल करें। ऋषिकेश वैली कैंप न केवल नेचर के करीब है बल्कि इसका आध्यात्मिक रिलेशन भी ज्यादा है। यहां के टेंट एक साधु फैशन में स्टाइल किए गए हैं। अगर आप अपने अंदर खुद की तलाश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह कैंप आपके लिए अच्छा है। कैंपिंग के दौरान मिलने वाला खाना पूरी तरह से ऑर्गेनिक होता है। डिटॉक्सिफाइंग के अलावा, आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग, आयुर्वेदिक स्पा और हाथी की सवारी कर सकते हैं।

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

चंद्रताल झील, हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आनंद के लिए ऊंचाई वाली चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, आप ट्रेक के बाद झील के किनारे पर जा सकते हैं। लोकप्रिय रूप से इसे लेक ऑफ मून के रूप में जाना जाता है। इसकी सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां कैंपिंग करना रोमांचकारी अनुभव प्रदान करता है।

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

शारावती, कर्नाटक

अगर आप भी सोच रहे हैं कि शारावती एक जगह है, तो आप गलत हैं, कर्नाटक में शारावती एक नदी है, जो भारत के पश्चिमी तट में कर्नाटक से शुरू होती है और जोग वॉटरफॉल के नजदीक से गुजरती है। जोग वॉटरफॉल के 6 किलोमीटर दूर शारावती नदी के किनारे कैंपिंग के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। हालांकि आपको वहां कैंपिंग की कोई सुविधा नहीं मिल सकती, इसलिए अपने साथ कैंपिंग बैग और उससे जुड़े सामान ले जाना न भूलें।

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

स्पिति घाटी, हिमाचल

लाहौल और स्पिति हिमाचल के सुदूर स्थित वो निर्जन इलाका है, जहां पहाड़ी जनजातियां ही रहती हैं। ये जगहें कैंपिंग के लिए बहुत ज्यादा फेमस हैं। टूरिस्ट्स तेजी से बढ़ने के कारण कई कंपनियां स्पिति घाटी में कैंपिंग करवाती हैं। सर्दियों की बजाए गर्मियां यहां कैंपिंग के अच्छा समय है क्योंकि इस दौरान हिमालय का अच्छा नजारा भी देखा जा सकता है।

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

वेस्ट लद्दाख कैंप, लद्दाख

अगर आप लद्दाख की ट्रेकिंग ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आप वेस्ट लद्दाख कैंप में कैंप करके इसे और भी एडवेंचरस बना सकते हैं। यह खूबसूरत कैंपसाइट 20 एकड़ के खेत में फैला हुआ है, ये सिंधु नदी के काफी करीब है। टेंट इस तरह से लगाए गए हैं कि ये खुबानी और विलो पेड़ों से घिरे हुए हैं। आप यहां पर कुछ समय बिता सकते हैं और पास के एरिया में ट्रेकिंग भी कर सकते हैं और बौद्ध मठों को भी देख सकते हैं। कैंपिंग के दौरान आपको तिब्बती और लद्दाखी खाना खाने मिलेगा।

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

सोलंग वैली, मनाली

मनाली में सोलंग घाटी दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। हरे-भरे हरियाली किसी को भी मोहित कर सकती है। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटी जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, पैराग्लाइडिंग, एटीवी राइड, जॉर्बिंग आदि का आनंद ले सकते हैं।

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

करेरी झील, हिमाचल प्रदेश

करेरी झील हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद है। अगर आपको एडवेंचरस चीजें करना बेहद पसंद है, तो ये टूरिस्ट प्लेस कैंपिंग करने के लिए परफेक्ट है। आपको बता दें, दिसंबर से अप्रैल तक वहां बेहद बर्फ पड़ती है, लेकिन इस समय में भी कैंपिंग करने का अपना ही मजा है। धर्मशाला से 10 किमी दूर इस झील पर कैंपिंग करना चाहते हैं तो अपने साथ कैंपिंग बैग ले जाना न भूलें। साथ में गर्म चाय और मैगी हो, तो मजा ही आ जाए!

एडवेंचर के शौकीन हैं तो कैंपिंग बनेगा एक अच्छा विकल्प, इन जगहों पर लें इसका रोमांच

नैनीताल झील, उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में मौजूद नैनीताल झील के बारे में किसने नहीं सुना, लेकिन आपने कभी ये सुना है कि यहां कैंपिंग भी की जा सकती है। कैंपिंग बैग को ले जाएं और साफ पानी की नैनीताल झील के पास कैंपिंग का मजा लें। कैंपिंग के साथ-साथ आप सुबह राफ्टिंग के लिए भी जा सकते हैं। नैनीताल में कैम्पिंग करने के अलावा आप भीमताल झील, मुक्तेश्वर, सत्तल जैसी खूबसूरत जगह भी देख सकते हैं। साथ ही वहां कई एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं जैसे रैपलिंग, फ्लाइंग फॉक्स, डबल रोप, टायर कोर्स आदि।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर, सुरक्षा घेरे में निकाले गए
बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर, सुरक्षा घेरे में निकाले गए
मुंबई में CNG फिर हुई महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
मुंबई में CNG फिर हुई महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; ऑटो-टैक्सी चालकों की बढ़ी चिंता
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फ्यूल सरचार्ज 10% बढ़ा; जून के बिल में दिखेगा असर
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फ्यूल सरचार्ज 10% बढ़ा; जून के बिल में दिखेगा असर
नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो... राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी को सीधा चैलेंज, बोलीं- फोर्स भेजिए, बंगला खाली नहीं करेंगे
नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं तो... राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी को सीधा चैलेंज, बोलीं- फोर्स भेजिए, बंगला खाली नहीं करेंगे
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम, 700 रन क्लब में पहुंचे तीन दिग्गज बल्लेबाज
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी का जलवा कायम, 700 रन क्लब में पहुंचे तीन दिग्गज बल्लेबाज
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आई डबल खुशखबरी, जुड़वां बेटों के साथ हुआ भव्य स्वागत; वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
शाम की चाय के साथ बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक मांगेंगे बार-बार
शाम की चाय के साथ बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे से लेकर बड़े तक मांगेंगे बार-बार
क्या आपने सुनी 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा'? सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो, फैंस बार-बार कर रहे प्ले
क्या आपने सुनी 'वैभव सूर्यवंशी चालीसा'? सोशल मीडिया पर छाया अनोखा वीडियो, फैंस बार-बार कर रहे प्ले
क्या आपने पी है रागी अंबली? प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह साउथ इंडियन ड्रिंक पेट को रखती है ठंडा, जानें रेसिपी
क्या आपने पी है रागी अंबली? प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह साउथ इंडियन ड्रिंक पेट को रखती है ठंडा, जानें रेसिपी
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
वैभव की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान को, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी बनी हार की सबसे बड़ी वजह
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे, जानिए सेहत पर इसके चमत्कारी असर
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
इतिहास भी बनाया और दिल भी टूटा, IPL 2026 में तीन बार शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
चलते समय घुटनों से आ रही 'कट-कट' की आवाज़? दूध में मिलाकर पिएं ये चीजें, जोड़ों के दर्द और जकड़न से मिलेगी राहत
रॉकेट रफ्तार से बढ़ती वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू, बैट स्पॉन्सरशिप के लिए मिला 12 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट
रॉकेट रफ्तार से बढ़ती वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू, बैट स्पॉन्सरशिप के लिए मिला 12 करोड़ का ऑफर: रिपोर्ट