न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अगर रेप हुआ, तो लव बाइट कैसे?’ – कोलकाता गैंगरेप केस में आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील का हैरान करने वाला दावा

कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में एक नया मोड़ तब आया जब मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील ने दावा किया कि आरोपी के शरीर पर लव बाइट के निशान मिले हैं। वकील ने कहा, "अगर रेप हुआ होता तो ऐसे निशान नहीं होते।" यह बयान अब सोशल मीडिया और कोर्ट रूम में चर्चा का विषय बन गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 4:01:52

‘अगर रेप हुआ, तो लव बाइट कैसे?’ – कोलकाता गैंगरेप केस में आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील का हैरान करने वाला दावा

कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के दर्दनाक मामले ने न सिर्फ शहर को हिला दिया, बल्कि अब इसमें एक और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। इस केस के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने जांच की दिशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनोजीत के शरीर पर खरोंचों के साथ-साथ ‘लव बाइट’ के निशान भी पाए गए थे, लेकिन अभियोजन पक्ष ने इस जानकारी को दबा दिया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो मनोजीत के शरीर पर जो खरोंच थे, वे इस ओर इशारा करते हैं कि पीड़िता ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन अब जब वकील का ये दावा सामने आया है, तो यह सवाल भी उठता है कि क्या पूरा सच सामने आ पाया है?

वकील का बड़ा सवाल:

इंडिया टुडे के हवाले से वकील राजू गांगुली ने कहा, “अभियोजन पक्ष सिर्फ इतना कह रहा है कि शरीर पर खरोंच के निशान हैं, लेकिन क्या उन्होंने ये बताया कि आरोपी के शरीर पर लव बाइट भी थे? अगर जबरन बलात्कार हुआ होता, तो शरीर पर इस तरह के निशान कैसे आते?” उनका यह सवाल न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि केस की गंभीरता को एक नई दिशा में मोड़ देता है।

राजनीतिक रंग लेता मामला:

मनोजीत मिश्रा, जो पहले टीएमसी से जुड़ा छात्र नेता रह चुका है, इस वजह से यह केस राजनीतिक गलियारों में भी गर्मी पैदा कर चुका है। बीजेपी और टीएमसी इस मुद्दे पर आमने-सामने आ चुके हैं।

वकील ने उठाए कई सवाल:

पत्रकारों से बातचीत में मनोजीत के वकील ने कहा कि पीड़िता के बयान में कई विरोधाभास हैं। उनका तर्क था कि अगर वास्तव में वह बंधक बनाई गई थी, तो उसने तुरंत अपने माता-पिता को क्यों नहीं बताया? क्या पुलिस ने उसका फोन जब्त कर कॉल डिटेल्स की जांच की? उन्होंने कहा, "घटना रात 10:30 बजे हुई और रिपोर्ट अगली शाम करीब 5 बजे दर्ज कराई गई। आखिर इतनी देर क्यों?"

अदालत का फैसला और अगली कार्रवाई:

इस मामले में अलीपुर कोर्ट ने तीन मुख्य आरोपियों—मनोजीत, प्रमित और जैब को 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी को 4 जुलाई तक रिमांड पर रखा गया है। 25 जून को हुई इस घटना की जानकारी मिलने के पांच दिन बाद, पुलिस ने 30 जून को महज 12 घंटे में तीनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया।

परिवार की भावनाएं और भरोसा:

एक आरोपी के पिता ने भावुक होकर कहा, "मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। मामला अदालत में है और हमें उम्मीद है कि जांच के दौरान सच्चाई सबके सामने आएगी।" उनका यह भरोसा अब न्यायिक प्रक्रिया की अग्नि परीक्षा से गुजर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी भी गठित कर दी है। कमेटी का कहना है कि राज्य में इस तरह की घटनाएं अब एक ‘पैटर्न’ बनती जा रही हैं, जो वाकई चिंता का विषय है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत