न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICMR-AIIMS की बड़ी रिपोर्ट: कोविड वैक्सीन से नहीं हो रही अचानक मौतें, हार्ट अटैक के मामलों की वजह कुछ और

ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—कोविड वैक्सीन और अचानक हो रही मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। हार्ट अटैक की घटनाओं की असली वजह जीवनशैली और पोस्ट-कोविड जटिलताएं बताई गई हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 11:16:22

 ICMR-AIIMS की बड़ी रिपोर्ट: कोविड वैक्सीन से नहीं हो रही अचानक मौतें, हार्ट अटैक के मामलों की वजह कुछ और

कोरोना महामारी के बाद से दिल से जुड़ी बीमारियां और खासकर हार्ट अटैक के मामले देशभर में तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। कई लोग ऐसे भी सामने आए हैं, जो बिना किसी खास लक्षण के अचानक इस घातक स्थिति का शिकार हो गए—कोई चलते हुए गिर पड़ा, तो कोई ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक बात आग की तरह फैल गई—क्या ये सब कोविड वैक्सीन की वजह से हो रहा है? लोगों के मन में डर, आशंका और सवाल घर कर गए।

इन अफवाहों के बीच अब देश की दो सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों—ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) और AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान)—ने इस मुद्दे पर बड़ी और गहन रिसर्च की है। इस रिसर्च में जो खुलासा हुआ है, वह राहत देने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड वैक्सीन और अचानक हो रही मौतों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।

इस रिपोर्ट को ICMR और AIIMS ने मिलकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के साथ तैयार किया है। रिपोर्ट में 18 से 45 साल की उम्र के उन युवाओं को शामिल किया गया, जिनकी 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच अचानक मृत्यु हो गई थी।

जब कर्नाटक के हासन जिले में पिछले 40 दिनों के भीतर 22 लोगों की अचानक मौत हुई, तो पूरे इलाके में खौफ फैल गया। ज्यादातर मृतक युवा या स्वस्थ माने जाने वाले सामान्य उम्र के लोग थे, इसलिए सवाल उठने लगे कि कहीं इसका कारण वैक्सीन तो नहीं। इन आशंकाओं को देखते हुए यह रिपोर्ट सामने आई, जिसने इन अफवाहों पर विराम लगाने का काम किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी रिपोर्ट के आधार पर बयान जारी किया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जो अचानक मौतों की खबरें आ रही हैं, उनका टीकाकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह सभी निष्कर्ष विस्तृत वैज्ञानिक विश्लेषण और आंकड़ों पर आधारित हैं।

तो आखिर क्यों हो रही हैं ये अचानक मौतें?

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ऐसी मौतें आनुवंशिकी, जीवनशैली की गलतियां, पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं और यहां तक कि पोस्ट-कोविड जटिलताओं के चलते हो सकती हैं। यानी इसका मतलब यह कतई नहीं है कि टीकाकरण इसके पीछे है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी दी स्पष्टता

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कहा था कि कोविड वैक्सीन को लेकर जो डर फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि ICMR की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि टीका लगाने से मौत का खतरा नहीं बढ़ता, बल्कि यह जोखिम को कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं