न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक जार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, पत्रकारिता पेशा नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम है: गोपाल शर्मा

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि आज भी ऐसे हजारों पत्रकार हैं जो खतरों और चुनौतियों के बीच जनसरोकार की पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पत्रकारिता किसी भी चुनौती से कम नहीं है। यह केवल रोज़गार या आय का जरिया नहीं, बल्कि समाज के लिए एक ज़िम्मेदारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 8:12:36

टोंक जार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, पत्रकारिता पेशा नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम है: गोपाल शर्मा

टोंक। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। यह कहना है टोंक में आयोजित जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक गोपाल शर्मा का। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में भी पत्रकारिता ने बड़ी भूमिका निभाई थी और आज भी विषम परिस्थितियों में हजारों पत्रकार देश के उत्थान में जुटे हुए हैं।

पत्रकारिता को बताया क्रांतिकारी माध्यम

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि आज भी ऐसे हजारों पत्रकार हैं जो खतरों और चुनौतियों के बीच जनसरोकार की पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता किसी भी चुनौती से कम नहीं है। यह केवल रोज़गार या आय का जरिया नहीं, बल्कि समाज के लिए एक ज़िम्मेदारी है।” उन्होंने पत्रकारों से ईमानदारी और निडरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

जार संगठन के कार्यों की प्रशंसा


समारोह के दौरान विधायक ने जार संगठन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संगठन हमेशा पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने सभी पत्रकारों को जिले स्तर पर रियायती दरों पर भूखंड उपलब्ध करवाने की मांग भी सरकार से की। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार की गंभीरता का ज़िक्र किया।

gopal sharma journalist speech,jar tonk oath ceremony,rajasthan journalism news,press freedom india,tonk news,journalists association of rajasthan,media rights india,tonk political events

टोंक के विकास की प्रतिज्ञा करवाई

कार्यक्रम के दौरान विधायक शर्मा ने टोंक की उपेक्षा पर नाराजगी जताई और कहा कि राजधानी से नज़दीक होने के बावजूद टोंक आज भी पिछड़ेपन का शिकार है। उन्होंने इस पिछड़ेपन के लिए “बाहरी राजनेताओं” को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब टोंक के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का समय है। मंच से ही उन्होंने सभी पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से टोंक के विकास की प्रतिज्ञा करवाई।

मंच पर मौजूद रहे कई गणमान्य

समारोह में विधायक कन्हैयालाल चौधरी, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, जार प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, संगठन महासचिव भंवर सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

पत्रकारों को मिले स्मृति चिन्ह, स्वच्छ पत्रकारिता की सराहना

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए पत्रकारों का स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। वरिष्ठ पत्रकारों ने भी विचार साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनसरोकार से जुड़ा रहना है। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को चुनौतियों के बावजूद स्वच्छ और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने समारोह के अंत में जार टोंक कोष के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।

नारद मुनि को बताया पहला पत्रकार

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने अपने संबोधन में नारद मुनि को विश्व का पहला पत्रकार बताया और कहा कि उनके आदर्शों पर आज की मीडिया को भी चलना चाहिए ताकि शोषित और पीड़ित वर्ग को न्याय मिल सके। कार्यक्रम में टोंक सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

इस समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पत्रकारिता सिर्फ सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज की दिशा तय करने वाली शक्ति है, जिसे सच्चाई, निष्पक्षता और ईमानदारी से निभाना ही इसका असली धर्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका