न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 287 अंक टूटा, बैंकिंग शेयरों ने दिखाई कमजोरी

भारतीय शेयर बाजार बुधवार 2 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी दिन की शुरुआत भले ही तेजी के साथ हुई थी, लेकिन अंत तक बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 287.60 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 83,409.69 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88.40 अंक या 0.35 फीसदी टूटकर 25,453.40 अंक पर आ गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 5:42:20

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 287 अंक टूटा, बैंकिंग शेयरों ने दिखाई कमजोरी

भारतीय शेयर बाजार बुधवार 2 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी दिन की शुरुआत भले ही तेजी के साथ हुई थी, लेकिन अंत तक बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 287.60 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 83,409.69 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88.40 अंक या 0.35 फीसदी टूटकर 25,453.40 अंक पर आ गया।

इस गिरावट का मुख्य कारण बैंकिंग सेक्टर में आई कमजोरी रहा। निफ्टी बैंक इंडेक्स 460.25 अंक यानी 0.80 फीसदी गिरकर 56,999.20 पर बंद हुआ। इसके साथ ही एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल और कमोडिटी शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी रही बिकवाली

बाजार में सिर्फ लार्जकैप ही नहीं बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 82.80 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 59,667.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.60 अंक या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 18,977.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

बुधवार को सेंसेक्स में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और एचयूएल टॉप गेनर्स के रूप में उभरे। वहीं, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे।

विश्लेषकों की राय और बाजार के रुझान

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों और टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। हालांकि, पहली तिमाही के नतीजों को लेकर बाजार में कुछ उम्मीदें बनी हुई हैं। भारत की मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति और सरकार द्वारा बढ़ाया गया खर्च बाजार की बुनियादी मजबूती को सहारा दे रहा है।

एफआईआई और डीआईआई का निवेश

1 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बिकवाली का सिलसिला जारी रखते हुए 1,970.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 771.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और बाजार में स्थिरता लाने का प्रयास किया।

कारोबार की शुरुआत रही तेज, लेकिन अंत में दिखा दबाव

दिन की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह करीब 9:23 बजे सेंसेक्स 225.5 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,922.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 58.75 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,600.55 पर था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ बिकवाली का दबाव बढ़ा और बाजार लाल निशान में बंद हो गया।

बैंकिंग शेयरों की कमजोरी और वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। हालांकि कुछ सेक्टर्स में मजबूती बनी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार का मूड सतर्क बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब आगामी कॉरपोरेट रिजल्ट्स और वैश्विक संकेतों पर टिकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत