न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जेठालाल’ व ‘बबीता जी’ के TMKOC छोड़ने की अटकलों पर बोलीं ‘सोनू’, आप कितने समय एक चीज रोज कर सकते हैं…

सब टीवी पर 16 साल से भी ज्यादा लंबी पारी खेल चुका फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) आज भी लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 11:27:17

‘जेठालाल’ व ‘बबीता जी’ के TMKOC छोड़ने की अटकलों पर बोलीं ‘सोनू’, आप कितने समय एक चीज रोज कर सकते हैं…

सब टीवी पर 16 साल से भी ज्यादा लंबी पारी खेल चुका फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि कई कलाकार शो से अलग हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। इन दिनों कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी, उनकी पड़ोसन के रूप में दिखने वालीं बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता तथा उनके पति के रूप में दिखने वाले अय्यर एक्टर तनुज महाशब्दे भी टाटा-बाय-बाय कह सकते हैं।

वैसे मेकर्स ने इन दावों का खंडन कर दिया है, फिर भी अटकलें जारी हैं। अब शो में कुछ सालों तक सोनू भिड़े का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं अभिनेत्री निधि भानुशाली ने इस पर रिएक्शन दी है। निधि भी शो छोड़ चुकी हैं। निधि ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में इन रूमर्स के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि आप कितने ही समय के लिए एक चीज रोज कर सकते हैं।

हर किसी की जिंदगी होती है और उसे यह सोचने का अधिकार है कि वह अपने लिए क्या करना चाहता है। मुझे पता है कि यह शो बड़ा है और इसने कई अभिनेताओं को पहचान दिलाई है। लेकिन आखिरकार, यह काम है। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी शो छोड़ने के अपने फैसले के लिए कोई जस्टिफिकेशन देने की जरूरत है।

nidhi bhanushali,actress nidhi bhanushali,dilip joshi,actor dilip joshi,munmun dutta,actress munmun dutta,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah,tanuj mahashabde

निधि भानुशाली ने कहा, हर सिक्के के होते हैं दो पहलू

निधि ने शो की प्रोडक्शन टीम के साथ मुद्दों के कारण कई कलाकारों के शो छोड़ने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसी कौन सी चीज होती है जो सिर्फ अच्छी है? हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। हर कोई अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहा है। मुझे वास्तव में नहीं पता कि इस पर क्या कहना है। मैंने जो चुना, जब मुझे लगा कि समय सही है और मैं लाइफ में आगे बढ़ गई हूं। बता दें कि निधि ने शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू भिड़े का किरदार निभाया था।

उन्हें उनके चुलबुले और हंसमुख किरदार के लिए पसंद किया जाता था। निधि ने कहा कि वो अभी भी शो के एक्टर भव्य गांधी, दिलखुश रिपोर्टर और कुश शाह के साथ कॉन्टेक्ट में हैं। बता दें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कई कलाकारों ने निर्माताओं के साथ मतभेद या निजी कारणों के चलते शो छोड़ा है, जैसे शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री।

नट्टू काका और डॉक्टर हाथी का रोल करने वाले कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘दया बेन’ के किरदार से शो को हिट करने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी करीब 8 साल से शो में नहीं हैं। उनकी वापसी को लेकर लगातार खबरें चलती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी