न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 से 10 जुलाई तक RPSC की 6 अहम परीक्षाएं, 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

राजस्थान लोक सेवा आयोग की इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए अभ्यर्थियों को नियमानुसार सभी दस्तावेजों, समय-सारणी और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 8:11:38

7 से 10 जुलाई तक RPSC की 6 अहम परीक्षाएं, 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आगामी 7 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाने वाली छह विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं अजमेर जिले में करवाई जाएंगी और इनमें 9,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। आयोग ने परीक्षाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश और प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी भी साझा की है।

प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले होंगे उपलब्ध

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही, प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए ओएमआर उत्तर-पत्रक में पांचवें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

60 मिनट पूर्व पहुंचे परीक्षा केंद्र, साथ लाएं रंगीन आधार कार्ड

सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। किसी प्रकार की देरी अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित कर सकती है। पहचान पत्र के रूप में रंगीन प्रिंट वाला मूल आधार कार्ड अनिवार्य है। यदि आधार पर तस्वीर स्पष्ट नहीं है, तो अन्य वैकल्पिक मूल पहचान-पत्र जैसे मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा।

किसी दलाल या ठग से रहें सावधान, उल्लंघन पर सख्त सजा

आयोग ने साफ कहा है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी दलाल, बिचौलिए या संदिग्ध व्यक्ति की बातों में न आए। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत या प्रलोभन देता है, तो उसकी सूचना आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों (0145-2635200, 2635212, 2635255) पर दें। यदि कोई अनुचित साधन अपनाते हुए पकड़ा गया, तो राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना तथा संपत्ति की जब्ती तक का प्रावधान है।

आरपीएससी परीक्षा कार्यक्रम (7 से 10 जुलाई 2025):

7 जुलाई, सोमवार

—सुबह 10:00 से 12:30 बजे: टेक्निकल असिस्टेंट (जियोफिजिक्स) परीक्षा - भूजल विभाग

—दोपहर 3:00 से 5:30 बजे: बायोकेमिस्ट परीक्षा - चिकित्सा शिक्षा विभाग

8 जुलाई, मंगलवार

—सुबह 10:00 से 12:30 बजे: जूनियर केमिस्ट परीक्षा - भूजल विभाग

—दोपहर 3:00 से 5:30 बजे: असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर परीक्षा - लोक निर्माण विभाग (PWD)

9 जुलाई, बुधवार

—सुबह 10:00 से 1:00 बजे: असिस्टेंट डायरेक्टर (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) प्रश्न-पत्र प्रथम

—दोपहर 3:30 से 5:30 बजे: असिस्टेंट डायरेक्टर प्रश्न-पत्र द्वितीय

10 जुलाई, गुरुवार

—सुबह 10:00 से 12:30 बजे: रिसर्च असिस्टेंट परीक्षा - मूल्यांकन विभाग


राजस्थान लोक सेवा आयोग की इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए अभ्यर्थियों को नियमानुसार सभी दस्तावेजों, समय-सारणी और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी को नियमित रूप से देखते रहें और समय पर तैयारी व दस्तावेज सुनिश्चित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका