न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? जानिए क्या है पूरा मामला और कैसे बचें इससे

Meta AI अब आपके फोन की गैलरी तक पहुंच बना सकता है और बिना पोस्ट की गई फोटोज़ को भी स्कैन कर सकता है। जानिए Facebook के नए Cloud Processing फीचर से जुड़ी अहम जानकारी और इससे बचने का तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 4:06:20

कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? जानिए क्या है पूरा मामला और कैसे बचें इससे

अगर आप Facebook का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है—Meta AI आपके फोन की गैलरी में बिना आपकी जानकारी के झांक सकता है। जी हां, आपने जिन फोटोज़ को अब तक फेसबुक पर अपलोड भी नहीं किया है, उन्हें भी Meta AI स्कैन कर सकता है। इसमें आपके फोटो की लोकेशन, चेहरे की पहचान, तारीख और चीजों की डिटेल्स तक निकाली जा सकती हैं। सोचिए, क्या आप तैयार हैं किसी ऐसे डिजिटल एक्सेस के लिए जो आपकी प्राइवेसी की बुनियाद हिला दे?

आज के दौर में Facebook हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कमाई का जरिया भी बन चुका है। लेकिन जब यह पता चलता है कि Facebook आपकी गैलरी में ताक-झांक कर रहा है, तो चिंता बढ़ना लाज़मी है। पहले भी Meta पर यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए करने के आरोप लगते रहे हैं। अब जो नया मामला सामने आया है, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में Facebook ने कुछ यूजर्स को एक पॉप-अप नोटिफिकेशन भेजा, जिसमें उन्हें एक नया फीचर – “Cloud Processing” ऑन करने की सलाह दी गई। यह फीचर पहली नजर में काफी उपयोगी और सामान्य लगता है। Facebook का दावा है कि यह फीचर यूजर के कैमरा रोल से फोटोज़ को स्कैन कर Meta के क्लाउड पर अपलोड करेगा। इसके बदले में यूजर को AI-जनरेटेड फ़ीचर्स जैसे फोटो कोलाज, बर्थडे या ग्रेजुएशन जैसे मौकों के लिए थीम, और स्मार्ट फिल्टर्स मिलेंगे।

यह फीचर कितना खतरनाक हो सकता है?

इस फीचर को ऑन करते ही, आप Meta को अपनी गैलरी में पूरी पहुंच देने की अनुमति दे देते हैं। यानी कि जो फोटोज़ आपने कभी Facebook पर शेयर भी नहीं किए, वे भी अब Meta के स्कैनर के नीचे होंगी। AI न सिर्फ चेहरे, बल्कि तस्वीर की तारीख, जगह और वस्तुओं की जानकारी भी निकाल सकेगा। कंपनी का इरादा इस डेटा का इस्तेमाल अपने AI को और स्मार्ट बनाने के लिए करना है—लेकिन इस प्रक्रिया में आपकी निजता खतरे में पड़ सकती है।

क्या Meta पहले से करता रहा है ऐसा?

Meta ने यह जरूर कहा है कि “Cloud Processing” एक Opt-In फीचर है—यानी आपकी मर्जी से ही यह चालू होगा। लेकिन Facebook के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो 2007 से अब तक कंपनी यह स्वीकार कर चुकी है कि उसने Facebook और Instagram पर अपलोड हुए पब्लिक डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल्स को ट्रेन करने में किया है। लेकिन आज तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि "पब्लिक" की परिभाषा क्या है, और किन यूजर्स के डेटा को कैसे और कब प्रयोग में लाया गया।

इतना ही नहीं, 23 जून 2024 से लागू Meta की नई शर्तों में भी यह नहीं बताया गया है कि Cloud में मौजूद अनपब्लिश्ड फोटोज़ को AI ट्रेनिंग में शामिल किया जाएगा या नहीं। यह स्थिति यूजर्स की चिंता को और बढ़ा रही है।

कैसे करें बचाव?

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी निजी तस्वीरें Meta के क्लाउड पर पहुंचें, तो आप तुरंत Facebook की Settings में जाकर “Cloud Processing” फीचर को बंद कर सकते हैं। Meta का कहना है कि अगर कोई यूजर यह फीचर बंद रखता है, तो उसकी अनपब्लिश्ड फोटोज़ को 30 दिनों के अंदर क्लाउड से हटा दिया जाएगा।

इसके अलावा, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। टेक्नोलॉजी की इस तेज़ रफ्तार दुनिया में, कंपनियां यूजर्स के डेटा को “सुविधा” के नाम पर इकट्ठा कर रही हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में आपकी निजता पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह जाती। बेहतर होगा कि आप खुद जागरूक बनें और अपनी डिजिटल सीमाएं खुद तय करें—क्योंकि तकनीक पर भरोसा अच्छा है, लेकिन आंख मूंद लेना खतरनाक भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला