न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

भारत एक ऐसा देश हैं जहां की हर जगह अपनी अलग खासियत के चलते जानी जाती हैं। एक तरफ जहां भारत की कुछ जगहें संस्कृति और इतिहास के लिए पहचानी जाती हैं, वहीँ कुछ जगहें ऐसी हैं जो अपने खानपान से सभी के मुंह में पानी ला देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 4:18:38

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

भारत एक ऐसा देश हैं जहां की हर जगह अपनी अलग खासियत के चलते जानी जाती हैं। एक तरफ जहां भारत की कुछ जगहें संस्कृति और इतिहास के लिए पहचानी जाती हैं, वहीँ कुछ जगहें ऐसी हैं जो अपने खानपान से सभी के मुंह में पानी ला देती हैं। भारत व्यंजनों के मामले में पूरे विश्व को टक्कर देता है। जब भी पर्यटन के लिए जाते हैं तो उस जगह के खानपान का मजा जरूर लेते हैं। लेकिन देश में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां के खानपान का स्वाद लेने ही लोग घूमने के लिए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको स्वाद का चटकारा देखने को मिलता हैं। आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

अमृतसर

पंजाब का अमृतसर न सिर्फ अपने स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है बल्कि यह अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है। यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको एकबार जरूर खाना चाहिए। इसके साथ ही यहां की लस्सी का भी स्वाद जरूर चखें। अगर आप यहां सर्दियों में जाते हैं, तो मक्के की रोटी और सरसों का साग भी जरूर टेस्ट करें। अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे फूड आइटम भी जरूर टेस्ट करें।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड्स की लिए दुनिया भर में जानी जाती है। यहां आप दही भल्ले, पराठे, बटर चिकन, रबड़ी, बादाम बर्फी आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां के पराठे इतने प्रसिद्ध हैं कि यहां एक 'पराठे वाली गली' भी मौजूद है, जहां कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं। इसके अलावा आप यहां चटपटी चाट का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां कई ऐसे व्यंजनों का चलन है जिसका इतिहास कई सालों पुराना बताया जाता है। यहां मिलने वाला बटर चिकन, कभी 1950 के दशक में मोती महल, दरिजागंज में बनाया गया था और आज यह पूरे भारत में बनाया जाता है। वैसे दिल्ली का बटर चिकन काफी मशहूर है, इसलिए अगर आप दिल्ली आएं, तो इन स्ट्रीट फूड्स का आनंद जरूर लें।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

कोलकाता

सिटी ऑफ जॉय कोलकाता को आश्चर्यजनक रूप से सस्ते और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए भी जाना जाता है। कोलकाता कभी न खत्म होने वाले पाक-व्यंजनों जैसे, हर जगह प्रसिद्ध काठी रोल और मुँह में पानी लाने वाली बंगाली मिठाई झलमुरी और सन्देश की सूची का संग्रहकर्ता है। गर्म झलमुरी और स्वादिष्ट पुचका का स्वाद आपको आनंदित कर देगा। जबकि हिल्सा और भेट की मछली आपकी भूख को जागृत कर देती है। जब आप पार्क स्ट्रीट या न्यू मार्केट के आसपास घूम रहे हों, तो आप वहाँ के मटन चाप, कई प्रकार के कटलेट, रोल, और अन्य खाद्य व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

वाराणसी

आप जब भी काशी दर्शन को जाये या वाराणसी के घाटों या मंदिरों का दर्शन करने जाते हैं, तो अस्सी घाट से लेकर लंका के बाजार होते हुये गदौलिया के बाजार तक आपको केवल स्ट्रीट फूड का मज़ा मिलेगा जहाँ पर स्पेशल काले चने का छोला, कचौड़ी- चना, लस्सी और रबड़ी, झालमुढ़ी, फ़ुल्की (पानीपुरी या गोलगप्पा), आलू चाट, टमाटर चाट का मज़ा आपको भरपूर आनंद देगा।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ, खाने के शौकीन लोगों से भरा हुआ है। अगर आपने यहां का स्ट्रीट फूड अभी तक नहीं खाया तो जल्द ही इसका प्लान बना लें। यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा। लखनऊ अपने स्ट्रीट फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लोग यहां के कबाब खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

पुरी

उड़ीसा राज्य समुद्र के किनारे बसा है। इसलिए यहां आपको भोजन में समुद्री चीज़े ज्यादा देखने को मिलेंगी। अगर आप सी-फूड के शौकीन हैं, तो उड़ीसा के पुरी शहर आ सकते है। यहां आप फ्रेश मछली, केकड़े, झींगों से बने लजीज भोजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के समुद्री तटों के पास आप बेस्ट बंगाली व उड़िया भोजनों का आनंद उठा सकते हैं। यह शहर सी-फूड्स के साथ-साथ मिठाईयों के लिए भी जाना जाता है। यहां बनने वाला 'खाजा' काफी प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिए मैदा, चीनी व घी का इस्तेमाल किया जाता है।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

मुंबई

मुंबई के दो प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड विक्रेता के नाम और दो पसंदीदा ज्ञात सामग्री लहसुन और प्याज हैं। मुंबई की सभी जगहों पर, आप खुद को संतुष्ट करने योग्य पाव को खोज लेते हैं। अदरक, मसाला चाय के साथ मुलायम और कुरकुरा वड़ा पाव मुंबई की स्ट्रीट फूड की दुकानों में आसानी से उपलब्ध होता है। आप सुप्रसिद्ध जुहू चौपाटी समुद्र तट पर या फिर नरीमन पॉइंट पर सूर्यास्त को देखते हुए वड़ा पाव का आनंद ले सकते हैं। उल्लेखनीय अभिनेता अमरीश पुरी के अलावा, यह शहर पानीपुरी, भेलपुरी, सेवपुरी, दहीपुरी और रगड़ा पैटीज के लिए प्रसिद्ध है। मिसल पाव यहाँ का एक और लोकप्रिय भोजन है, जो निश्चित रूप से आपकी स्वाद कलियों को संतुष्ट करने के लिए काफी है।

भारत के ये शहर हैं अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए प्रसिद्द, मिलता हैं स्वाद का चटकारा

चेन्नई

दक्षिण भारत में उपलब्ध होने वाले सभी नाश्ते के विकल्पों में से कोई व्यक्ति अचार से कैसे वंचित रह सकता है? केले के पत्ते पर नारियल की चटनी के साथ सादा डोसा दक्षिण भारत के लोगों का अत्यंत प्रसिद्ध व्यंजन है। चटनी के साथ उत्तपम और रसम चेन्नई के प्रामाणिक स्ट्रीट फूड हैं। चाहे वह मलाई कर्पेगंबल मेस फिल्टर कॉफी हो या इलियट समुद्र तट (बीच) के सुंडल और भज्जीया सांभर के साथ परोसा गया पोंगल हो, चेन्नई के भोजन को आप अनदेखा नहीं कर सकते हैं। चेन्नई में लच्छेदार और कुरकुरे मुरुक्कस, स्वाद युक्त मोहिंगा और कोथू पराठा जैसे व्यंजन व्यापक रूप से उपलब्ध हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 15 अगस्त तक मराठी सीखना अनिवार्य, RTO ने शुरू किया जांच अभियान; डाटा किया जा रहा एकत्रित
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
अक्षय कुमार का भोजपुरी तड़का! ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नोरा फतेही के कथित बयान पर मचा बवाल, ‘मर्द सिर्फ बिस्तर पर…’ वाली बात को लेकर उठे सवाल, सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास