Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्ट्रीट शॉपिंग के लिए जाने जाते है ये 6 बाजार, बनाए खरीददारी का प्लान

जब भी कभी शॉपिंग का नाम आता हैं तो कहा जाता हैं कि महिलाऐं इसका शौक रखती हैं लेकिन पुरुष भी इसमें पीछे नहीं हैं। महिलाएं हो या पुरुष दोनों किफायती शॉपिंग के लिए स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद करते हैं। कई लोग होते हैं जो कही भी घूमने जाते हैं तो शॉपिंग जरूर करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 1:04:50

स्ट्रीट शॉपिंग के लिए जाने जाते है ये 6 बाजार, बनाए खरीददारी का प्लान

जब भी कभी शॉपिंग का नाम आता हैं तो कहा जाता हैं कि महिलाऐं इसका शौक रखती हैं लेकिन पुरुष भी इसमें पीछे नहीं हैं। महिलाएं हो या पुरुष दोनों किफायती शॉपिंग के लिए स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद करते हैं। कई लोग होते हैं जो कही भी घूमने जाते हैं तो शॉपिंग जरूर करते हैं। इसके बिना घूमना पूरा नहीं हो पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बाजारों की जानकारी लेकर आए हैं जहां शॉपिंग के लिए हर चीज मिल जाती है वो भी किफायती दाम में। तो आइये जानते है इन स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट के बारे में...
markets,street markets,shopping,street shopping,holidays,travel अर्पोरा सैटरडे नाइट, गोवा

अगर आपको लगता है कि गोवा सिर्फ़ नाइट पार्टीज़ और बीचेज़ के लिए मशहूर है तो आप गलत हैं। गोवा का अर्पोरा सैटरडे नाइट सबसे हैपनिंग मार्केट है, जो शाम को 6 बजे के बाद खुलता है। यहां ज्वेलरी, फैशनेबल कपड़े, हैंडीक्राफ्ट से लेकर होम डेकोर तक सभी तरह की चीज़ें मिलती हैं। इस मार्केट का माहौल शॉपिंग का मूड बना देता है। खूबसूरत लाइट्स और म्यूज़िक इस मार्केट को दूसरे फ्ली मार्केट से अलग बनाती हैं। markets,street markets,shopping,street shopping,holidays,travel एफसी रोड, पुणे
पुणे का एफसी रोड फ्ली मार्केट के लिए फेमस है, जो स्टूडेंट्स से भरा रहता है। यहां वॉचेज़, एक्सेसरीज़, कपड़े, कुर्तीज़, बैग्स और जूते बेहद ही सस्ते दाम में मिलते हैं। यहां का ज़्यादातर सामान मुंबई से आता है इसलिए लेटेस्ट फैशन का होता है। markets,street markets,shopping,street shopping,holidays,travel बापू बाज़ार, जयपुर

यह शहर आपको बेहतरीन स्ट्रीट शॉपिंग का अनुभव देगा। जयपुर के ओल्ड सिटी एरिया में स्थित यह मार्केट राजस्थानी कल्चर और हैंडीक्रॉफ्ट ऑफर करता है। आप अपना शॉपिंग बैग बेडसीट्स, जयपुरी जूती, सलवार सूट्स, कुशन्स, होम डेकोर आर्टक्राफ्ट्स, एथनिक ज्वेलरी, लाह की चूड़ियों और रेडीमेड सूट्स सस्ते दामों में मिलते हैं। इसके अलावा यह मार्केट आयुर्वेदिक डायजेस्टिव्स और नैचुरल हीना के लिए भी मशहूर है। markets,street markets,shopping,street shopping,holidays,travel कोलाबा कॉज़वे, मुंबई

कोलाबा कॉज़वे मुंबई का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट मार्केट है। मुंबई का यह हाई-फैशन स्ट्रीट मार्केट आपकी जेब को खाली किए बिना ही आपको फैशनेबल लुक दे सकता है। यहां स्टाइलिश कपड़े, बैग्स, फुटवेयर, बेल्ट, एक्सेसरीज़ सबकुछ मिलता है। यहां जाने पर लोकल फूड या कैफे का चक्कर लगाना न भूलें। markets,street markets,shopping,street shopping,holidays,travel जनपथ, दिल्ली

जनपथ में आपको फैशन प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। इस मार्केट में दो लेन हैं। एक लेन में इंडियन हैंडिक्राफ्ट, हैंडलूम्स, बैग्स इत्यादि मिलते हैं, जबकि दूसरा लेन स्ट्रीट स्टाइल क्लोथ्स व एक्सेसरीज से भरा हुआ है, जिनके दाम आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। इस मार्केट में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों के स्टॉल्स मिलेंगे। markets,street markets,shopping,street shopping,holidays,travel सरोजनी मार्केट, दिल्ली

आप किसी भी दिल्लीवासी से पूछिए, वो आपको बता देंगे कि सरोजनी मार्केट उनके लिए क्या मायने रखता है। यह राजधानी दिल्ली का सबसे अच्छा स्ट्रीट मार्केट है। यहां एक्सपोर्ट क्वॉलिटी का मटेरियल बेहद सस्ते दरों में मिलता है। यह मार्केट फैशनेबल कपड़े, बैग्स और जूतों से भरा रहता है। यहां शॉपिंग करने के लिए आपकी बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी होनी चाहिए। अगर आपको मोलभाव करना आएगा तो आप बेहतरीन चीज़ें एकदम कम दाम में ख़रीद सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका