न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। शनि देव के उपाय और पूजन से शनि दोष दूर होता है। सनातन धर्म में शनि देव की पूजा का बड़ा महत्व है।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 10:02:05

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। शनि देव के उपाय और पूजन से शनि दोष दूर होता है। सनातन धर्म में शनि देव की पूजा का बड़ा महत्व है। 'न्याय के देवता' कहे जाने वाले शनि देव की पूजा करने से जीवन से सभी कष्टों से निजात मिलता है। शनि देव को शनिवार का दिन समर्पित है। माना जाता है कि शनिवार को किसी शनि मंदिर में जाकर भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में आ रही बाधएं दूर होनी लगती हैं। भारत में शनि देव के कई प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर हैं। देश के हर कोने में शनिदेव को पूजा जाता है। लेकिन शनि देव के कुछ मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको शनिदेव के उन चमत्कारी धामों के बारे में बताएंगे जहां शनिदेव विराजते हैं।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

कोकिलावन धाम शनि मंदिर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली से 128 किमी की दूर कोसीकलां नाम की जगह पर सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव का मंदिर है। नंदगांव, बरसाना और श्री बांकेबिहारी मंदिर इसके आसपास ही है। यहां की परिक्रमा करने पर मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यता है कि यहां पर खुद भगवान कृष्ण ने शनिदेव को दर्शन दिए थे और वरदान दिया था कि जो भी मनुष्य पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस वन की परिक्रमा करेगा उसे शनि कभी कष्ट नहीं पहुचाएंगे।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

शिंगणापुर मंदिर

शनि देव का यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदानगर जिले के शिंगणापुर गांव में है और यह काफी प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर से जुड़ा ऐसा चमत्कार है कि इस गांव के लोग अपने घरों में ताला भी नहीं लगाते हैं। क्योंकि लोगों का ऐसा मानना है कि शनि देव की महिमा के कारण यहां चोरी नहीं होती। साथ ही इस मंदिर के दर्शन से शनि की साढ़ेसारी और ढैय्या भी दूर होती है।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

शनि मंदिर (इंदौर)

शनिदेव का प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर जूनी इंदौर में स्थित है। ये भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे प्राचीन शनि मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि जूनी इंदौर में स्थापित इस मंदिर में शनि देवता स्वयं पधारे थे। मंदिर के स्थान पर लगभग 300 वर्ष पहले एक 20 फुट ऊंचा टीला था। यहां आने वाले भक्त पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

शनि तीर्थ क्षेत्र, असोला, फतेहपुर बेरी

यह मंदिर दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां शनि देव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है, जो कि अष्टधातुओं से बनी है। शनिदेव की भक्ति का यह स्थान हमेशा से केंद्र रहा है और यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती हैं। यहां एक प्रतिमा में शनिदेव गिद्ध और दूसरे में भैंस पर सवार हैं। असोला शक्ति पीठ को लेकर मान्यता है कि यहां शनिदेव स्वयं जागृत अवस्था में विराजमान हैं।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

शनि मंदिर उज्जैन

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। सांवेर रोड पर प्राचीन शनि मंदिर भी यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां शनि देव के साथ-साथ अन्य नवग्रह भी हैं। इसे नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है। यहां दूर-दूर से शनि भक्त तथा शनि प्रकोप से प्रभावित लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर के पास से ही शिप्रा नदी बहती है जिसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

तिरुनल्लरु मन्दिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित यह मंदिर भी शनि देव को समर्पित है। यह मंदिर दो नदियों के बीच स्थित है। यहां शनि देव के साथ भगवान शिव के दर्शन और पूजन से कुंडली से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं। शनि देव जब राशि परिर्तन करते हैं तब इस मंदिर में विशेष पूजा होती है।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

शनिश्चरा मंदिर ग्वालियर

यह शनि मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में है। यह शनि मंदिर भारत के पुराने शनि मंदिरों में से एक है। यह शनि पिंड भगवान हनुमान ने लंका से फेंका था जो यहां आकर गिरा। तब से शनि देव यहीं पर स्थापित हैं। यहां शनि देव को तेल चढ़ाने के बाद उनसे गले मिलने की प्रथा भी है। जो भी यहां आता है वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान मंदिर, सारंगपुर

गुजरात में भावनगर के सारंगपुर में भगवान हनुमान का एक प्राचीन मंदिर है। जिसे कष्टभंजन हनुमानजी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर अपने आप में ही खास है क्योंकि इस मंदिर में भगवान हनुमान के साथ शनिदेव विराजित हैं। इतना ही नहीं यहां पर शनिदेव स्त्री रूप में हनुमान के चरणों में बैठे दिखाई देते हैं। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यदि किसी भी भक्त की कुंडली में शनि दोष हो तो कष्टभंजन हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से सभी दोष खत्म हो जाते है।

जानें शनिदेव के चमत्कारी धामों के बारे में, जहाँ भक्तों के कटते हैं संकट

शनि मंदिर, प्रतापगढ़

भारत के प्रमुख शनि मंदिरों में से एक शनि मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित है, जो शनि धाम के रूप में प्रख्यात है। प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज बाजार से लगभग 2 किलोमीटर दूर कुशफरा के जंगल में भगवान शनि का प्राचीन पौराणिक मंदिर लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। कहते हैं कि यह ऐसा स्थान है, जहां आते ही भक्त भगवान शनि की कृपा का पात्र बन जाता है। चमत्कारों से भरा हुआ यह स्थान लोगों को सहसा ही अपनी ओर खींच लेता है। अवध क्षेत्र के एकमात्र पौराणिक शनि धाम होने के कारण प्रतापगढ़ (बेल्हा) के साथ-साथ कई जिलों के भक्त आते हैं। प्रत्येक शनिवार भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज