न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

मां को त्याग की मूरत कहा जाता हैं जो आपके जन्म लेने से पहले और अपने मरने तक आपके लिए कई सुखों का त्याग करती हैं। ऐसे में आपकी भी जिम्मेदारी बनती हैं कि अपनी मां को खुशियां दे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 12:27:15

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

मां को त्याग की मूरत कहा जाता हैं जो आपके जन्म लेने से पहले और अपने मरने तक आपके लिए कई सुखों का त्याग करती हैं। ऐसे में आपकी भी जिम्मेदारी बनती हैं कि अपनी मां को खुशियां दे। वैसे तो हमें हर दिन अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लानी चाहिए और इसके लिए नए-नए तरीके खोजने चाहिए। ऐसे में आप अपनी मां को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं जिससे उन्हें भी कुछ दिन का आराम मिलेगा और उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी। अपनी मां की पसंद की जगह पर यात्रा की योजना बनाएं जो कि उनके लिए बड़ा तोहफा होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां मां के साथ घूमने जाया जा सकता हैं और खुशियों के यादगार पल बिताए जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

रवांगला

नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद एक ऐसी जगह जो हमेशा आपक स्वागत के लिए तैयार रहती है। मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घूमने के लिए सिक्किम में मौजूद ये जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। खूबसूरत पहाड़ों, झरनों, सुंदर चाय के बागानों और प्राचीन बौद्ध मठों के लिए ये जगह पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती इतनी अद्भुत है कि यक़ीनन आपकी मां को पसंद आएगी। यहां आप बौद्ध पार्क, बोन मठ और टेमी टी गार्डन जैसी कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

गोवा

अगर आपको लगता है कि गोवा दोस्तों या कपल्स के साथ घूमने लायक जगह है, तो आप गलत हैं। इस बार आप अपनी मां को लेकर गोवा जाएं। मां को गोवा के खूबसूरत बीच पर मस्ती करने, समुद्र किनारे शाम के समय वक्त बिताने का मौका दें। अगर आपकी मां आपकी दोस्त हैं तो उन्हें गोवा की लेट नाइट पार्टी, क्रूज पार्टी पर भी ले जाएं और उन्हें बताएं कि आप दोस्तों संग कैसे मस्ती करते हैं। मां को गोवा के मशहूर चर्च घुमा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

माउंट आबू

किलों की धरती मानी जाने वाली माउंट आबू राजस्थान की इकलौती ऐसी जगह है, जहां गर्मियों में भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यहां आप 'माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी' की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई बौद्ध मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ पौराणिक व ऐतिहासिक हिंदू धर्म स्थल भी है। घूमने जा रहे हैं तो मां के साथ नक्की झील में बोटिंग करना ना भूलें।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

ऋषिकेश

भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है ऋषिकेश। आध्यात्मिकता से सराबोर इस जगह पर मां के साथ घूमना किसी बेहतरीन तोहफे से कम नहीं है। देश की योग राजधानी के रूप में प्रसिद्ध ऋषिकेश में पवित्र मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ रोमांचकारी एक्टिविटी को भी भरपूर एंजॉय कर सकते हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब वाले के लिए ये जगह और भी करीब है। यहां आप त्रिवेणी घाट, ऋषि कुंड और लक्ष्मण झूला जैसी खूबसूरत जगहों पर भी मां के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

दार्जिलिंग

बेटी अपनी मां के साथ गर्ल्स ट्रिप रप डार्जिलिंग जा सकती हैं। बेटे भी मां को दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल में सुकून भरी छुट्टी मनाने के लिए ले जा सकते हैं। दार्जिलिंग में आपकी मां को आराम करने का मौका मिलेगा। साथ ही वहां के पर्यटन स्थल की साइट विजिट करा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

पचमढ़ी

मध्य प्रदेश में मौजूद पचमढ़ी घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। भारत के दिल बोले जाने वाले इस प्रदेश में मौजूद पचमढ़ी एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। यहां हर साल लाखों फैमली घूमने के लिए आती हैं। प्राचीन गुफा, झरने और झीलों के लिए ये जगह अद्भुद है। यहां आप पांडव गुफा, जमुना जल प्रपात, महादेव मंदिर और अप्सरा विहार जैसी खूबसूरत और बेहतरीन जगहों पर मां के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

मनाली

अगर मां को किसी हिल स्टेशन पर ले जाना चाहते है, तो मनाली ले जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में मां को गर्मी के मौसम में सुकून मिलेगा, साथ ही प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। मां के साथ मनाली की सड़कों, झरनों पर साइट व्यू करें। खूबसूरत नजारों के बीच उनकी फोटो क्लिक करें। मनाली माल रोड पर उनके साथ शॉपिंग के लिए जाएं। यहां आपको अच्छी वूलन शॉल और कपड़े मिलेंगे। मां को मनाली से कुछ किलोमीटर दूर सोलांग वैली भी घुमा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

हरिद्वार

अगर मां आध्यात्म और आस्था में अधिक यकीन रखती हैं तो अपने सफर में उन्हें ऐसी जगह पर भी ले जा सकते हैं, जहां मंदिर भी हो। आप उन्हें उत्तराखंड के सफर पर ले जाएं। यहां हरिद्वार की पवित्र नगरी के दर्शन मां को कराएं। मां को हरकी पौड़ी पर स्नान कराएं। उसके बाद उन्हें मनसा देवी या चढ़ीदेवी, लक्ष्मण झूला और ऋषिकेश घुमा सकते हैं। इस बीच उन्हें मसूरी ले जाएं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

कौसानी
उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है कौसानी। उत्तराखंड में बागेश्वर जिले में स्थित इस खूबसूरत जगह पर आप अपनी मां के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में भी यहां का तापमान 15°C-27°C के बीच ही रहता है। हरियाली और देवदार के वृक्षों के मध्य मौजूद इस जगह पर आप रुद्रधारी फाल्स और कौसानी टी एस्टेट जैसी खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

लाना चाहते हैं मां के चेहरे पर मुस्कान, ले जाएं उन्हें इन 10 जगहों पर घुमाने

वाराणसी

उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी गंगा घाट के मंदिरों लिए जाना जाता हैं। यहां आप शाम के समय गंगा आरती, विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर सकते है। वाराणसी जाए तो मां को यहां का पान और चाट जरुर ट्राई करवाए। साथ ही यहां आप मां के साथ गंगा की अविरल धारा का भी मजा भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड