न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार का अपना फ्री OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves App’: अब बिना सब्सक्रिप्शन देखें फिल्में, शोज और करें शॉपिंग भी

अब बिना सब्सक्रिप्शन के देखें फिल्में और वेब सीरीज। सरकार का फ्री OTT प्लेटफॉर्म Waves App आपको देगा एंटरटेनमेंट के साथ-साथ शॉपिंग का भी मजा, वो भी बिना पैसे खर्च किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 11:38:56

 सरकार का अपना फ्री OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves App’: अब बिना सब्सक्रिप्शन देखें फिल्में, शोज और करें शॉपिंग भी

आज के दौर में OTT प्लेटफॉर्म्स की भरमार हो गई है। Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। लेकिन इन सभी के प्रीमियम कंटेंट को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होता है, जिससे आम दर्शकों का बजट गड़बड़ा जाता है। ऐसे में अब एक शानदार विकल्प सामने आया है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बिना पैसे खर्च किए भी बढ़िया कंटेंट देखना चाहते हैं।

सरकार का अपना फ्री OTT प्लेटफॉर्म ‘Waves App’ अब यूजर्स को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में फिल्में, वेब सीरीज, टीवी शोज और अन्य मनोरंजन सामग्री देखने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए बस आपको ऐप डाउनलोड करना है और एंटरटेनमेंट की दुनिया में खो जाना है।

क्या है Waves ऐप?

Waves ऐप भारत सरकार का अपना डिजिटल OTT प्लेटफॉर्म है, जिसे प्रसार भारती द्वारा लॉन्च किया गया है। शुरुआत में इसमें कंटेंट सीमित था, लेकिन अब यहां हर जॉनर की फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, टीवी शोज और ओरिजिनल वेब सीरीज उपलब्ध हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पूरी तरह फ्री है।

क्या मिलेगा देखने को?

क्लासिक फिल्में और दूरदर्शन के मशहूर सीरियल्स।

- Eros Now और Lionsgate Play जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स का एक्सक्लूसिव कंटेंट।

- Waves Originals द्वारा बनाई गई खास वेब सीरीज।

- लाइव टीवी चैनल्स, जिनमें दूरदर्शन, न्यूज और फ्री-टू-एयर चैनल्स शामिल हैं।

- छोटे-छोटे मजेदार गेम्स भी शामिल हैं।

शॉपिंग का भी ऑप्शन

इस सरकारी ऐप में सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, शॉपिंग का विकल्प भी मौजूद है। यूजर एक छोटा सा रजिस्ट्रेशन करके घर की सजावट से लेकर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीद सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

Google Play Store पर जाकर Waves ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर डालें और OTP के ज़रिए लॉगिन करें। अब आप किसी भी कंटेंट का आनंद ले सकते हैं – बिना किसी सब्सक्रिप्शन के।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला