न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बकरीद पर भी नफरत से बाज नहीं आए जनरल मुनीर, एलओसी पर पहुंच भारत के खिलाफ भड़काया सैनिकों को

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के अनुसार, मुनीर ने जवानों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उनके भाषण में भारत को लेकर आक्रामकता साफ झलक रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 11:15:12

बकरीद पर भी नफरत से बाज नहीं आए जनरल मुनीर, एलओसी पर पहुंच भारत के खिलाफ भड़काया सैनिकों को

ईद-उल-अजहा जैसे पवित्र अवसर पर जहां भारत में अमन और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, वहीं पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत विरोधी बयानबाज़ी से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एलओसी पर सैनिकों के बीच पहुंचकर मुनीर ने भारत के खिलाफ ज़हर उगला और कश्मीर को लेकर पुराने राग को दोहराते हुए सैनिकों को भड़काया। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनावपूर्ण हालातों की पृष्ठभूमि में उनका यह रवैया दोनों देशों के बीच शांति की संभावनाओं को और कमजोर करता है।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर एक बार फिर अपनी भारत विरोधी बयानबाज़ी के कारण चर्चा में हैं। बकरीद के मौके पर वह नियंत्रण रेखा (LoC) पर अग्रिम चौकियों का दौरा करने पहुंचे और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने न केवल पाकिस्तान की कश्मीर नीति को दोहराया, बल्कि भारत के खिलाफ ज़हर उगलते हुए सैनिकों को भी उकसाया।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के अनुसार, मुनीर ने जवानों का हौसला बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उनके भाषण में भारत को लेकर आक्रामकता साफ झलक रही थी। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने हालिया संघर्ष में भारत को “मुंहतोड़ जवाब” दिया और अपनी सैन्य क्षमताओं का सफल प्रदर्शन किया।

जनरल मुनीर ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की “मूल नीति” का हवाला देते हुए कहा कि उनका देश “कश्मीरियों का समर्थन” करता रहेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वह कश्मीर मुद्दे को “संवेदनशीलता से” लें। यह बयान भारत की उस स्पष्ट नीति के विपरीत है, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का आंतरिक और अविभाज्य हिस्सा बताया गया है।

यह पूरा मामला तब और अधिक अहम हो जाता है जब हम हाल की घटनाओं पर नज़र डालें। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके जवाब में भारत ने 7 मई को पाक और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया था। इस जवाब में पाकिस्तान की सेना ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत की सटीक और प्रभावशाली सैन्य कार्रवाई से वह पस्त हो गया। चार दिनों तक सीमित युद्ध जैसी स्थिति बनी रही, जिसके बाद 10 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर पर बातचीत के बाद तनाव कम हुआ।

भारत पहले ही साफ कर चुका है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न अंग हैं और उन पर किसी भी बाहरी टिप्पणी या दावा को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब