न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री से विवाद, पिता बलकौर सिंह ने उठाई रोक की मांग

दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह डॉक्यूमेंट्री बिना अनुमति बनाई गई है और इससे उनके बेटे की छवि और ongoing अदालत प्रक्रिया दोनों को क्षति पहुंच सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 11:14:19

सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री से विवाद, पिता बलकौर सिंह ने उठाई रोक की मांग

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और उनकी हत्या पर आधारित बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री विवादों में घिर गई है। दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह डॉक्यूमेंट्री बिना अनुमति बनाई गई है और इससे उनके बेटे की छवि और ongoing अदालत प्रक्रिया दोनों को क्षति पहुंच सकती है।

'सोहो हाउस' में प्रस्तावित डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर विवाद

बलकौर सिंह ने अपने पत्र में बताया कि बीबीसी वर्ल्ड सर्विस 11 जून को दोपहर 3 बजे मुंबई के जुहू स्थित ‘सोहो हाउस’ में सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शित करने जा रहा है। इसमें सिद्धू की जिंदगी और हत्या से जुड़े कई “अप्रकाशित तथ्यों” को दिखाने का दावा किया गया है। बलकौर सिंह का आरोप है कि इस कार्यक्रम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और न ही कोई अनुमति मांगी गई।

कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप

बलकौर सिंह ने आशंका जताई है कि यह डॉक्यूमेंट्री उनके बेटे की छवि को गलत तरीके से पेश कर सकती है और साथ ही हत्या मामले की चल रही अदालती प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने उन लोगों का भी इंटरव्यू लिया है, जिनके नाम हत्या की एफआईआर में दर्ज हैं, जिससे पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पत्र में उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि यदि इस डॉक्यूमेंट्री को रोका नहीं गया, तो वह न्यायालय का रुख करेंगे। बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र के डीजीपी और जुहू पुलिस स्टेशन से कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द करने और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पृष्ठभूमि में सिद्धू मूसेवाला की हत्या

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या को लेकर अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामला अभी भी अदालत में लंबित है। सिद्धू की लोकप्रियता और हत्या की रहस्यमय परिस्थितियों ने उन्हें एक वैश्विक पहचान दी है, जिस पर अब बीबीसी द्वारा डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात