न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

National Tourism Day 2023 : उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है नैनीताल

आज इस कड़ी में हम आपको नैनीताल के उन प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे है जहां घूमने का पूरा आनंद लिया जा सकता हैं। आइये जानें...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 25 Jan 2023 3:31:00

National Tourism Day 2023 : उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है नैनीताल

भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो उसमें उत्तराखंड का नाम जरूर आता हैं। उत्तराखंड में आपको एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं नैनीताल की जो कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित है। नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्य और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना हुआ हैं। झीलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध नैनीताल में बर्फ से ढकी पहाडिय़ां और झीलें हैं। नैनीताल के दर्शनीय स्थल आपको मंत्रमुग्ध करने वाले माहौल का अद्भुद नजारा पेश करते है। आज इस कड़ी में हम आपको नैनीताल के उन प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे है जहां घूमने का पूरा आनंद लिया जा सकता हैं। आइये जानें...

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

इको केव गार्डन

झूलते बगीचों एवं संगीतमय फव्वारों के लिए प्रसिद्ध यह गुफा 6 छोटी गुफाओं का मिश्रण है जिन्हें जानवरों के आकार में बनाया गया है। मुख्यतः ये नैनीताल दर्शनीय स्थल इसलिए बनाया गया है ताकि पर्यटकों को हिमालयी वन्यजीवों के प्राकृतिक वास की झलक से परिचय करवाया जाए। आपको अंदर जाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है पर पेट्रोल से जलते लैंप आपको आकर्षित करेंगे। यहाँ की प्रचलित गुफाएँ हैं- टाईगर केव, पैंथर केव, ऐप्स केव, बैट केव और फ्लाईंग फॉक्स केव।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

नैनीताल झील

"नैनीझील" नैनीताल के केंद्र में बसी एक प्राकृतिक ताजा झील है। यह अर्धचंद्राकार (आंख) आकार की झील कुमाऊं क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यह नौका विहार, पिकनिक और शाम की सैर के लिए एक आदर्श स्थान है। नैनीताल झील सात अलग-अलग चोटियों से घिरी एक मनमोहक जगह है। झील को दो अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है, उत्तरी भाग को मल्लीताल और दक्षिणी क्षेत्र को तल्लीताल कहा जाता है। ऊंचे पहाड़ों का आनंद लेने के लिए नाव की सवारी करें, विशेष रूप से पहाड़ों पर सुंदर सूर्यास्त।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

क्रोकोडाइल ट्रेल

नेचर से भरपूर खटीमा में उत्तराखंड का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल यानी मगरच्छ सफारी शुरू हुई है। पर्यटक यहां मगरच्छों को करीब से देख सकते हैं। तीन फारेस्ट रेंजों खटीमा, सुरई व किलपुरा से घिरी इस जगह से ही ककरा नाला गुजरा है। इसे मगरमच्छों का प्राकृतिक वास माना जाता है। कुछ महीनों पहले ड्रोन से गिनती में नाले के बाहर ही मगरमच्छों की संख्या 185 मिली थी। यहां पूरा ट्रिप आप अगर बाइक से जा रहे हैं तो एक हजार से 1500 अंदर और कार से जा रहे हैं 2500 से 3000 के अंदर कर सकते हैं।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

नैना देवी मंदिर

पूरे भारत में स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित "नैना देवी मंदिर" एक पवित्र स्थल है जो उत्तराखंड के नैनीताल जिले में नैनी झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है। यह मंदिर पूरे देश में हिंदू पूजा के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। देवी सती की आंखों के लिए समर्पित, भारत के सभी हिस्सों से भक्त पूरे वर्ष इस क्षेत्र में आते हैं। यह मंदिर देवी के साथ-साथ उनके धर्म और मूल्यों में उनकी दृढ़ आस्था के बारे में उनके विशाल विश्वास को दर्शाता है। नैना देवी मंदिर के प्रमुख देवता मां नैना देवी या माता सती हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मंदिर ठीक उसी जगह पर बनाया गया है, जहां देवी सती की नजर पृथ्वी पर गिरी थी।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

मॉल रोड़

नैनी झील के सहारे बनी यह सड़क मल्लीताल व तल्लीताल को जोड़ती है। यहाँ आपको हर वक्त चहल-पहल का माहौल देखने को मिलेगा। उत्तराखण्डी संस्कृति व पारंपरिक स्वादिष्ट खाने का मिश्रण आपको यहाँ देखने को मिलेगा। खरीदारी के लिए भी यह उपयुक्त स्थान है जहाँ आपको सुंदर गर्म कपड़े आसानी से मिल जाऐंगे। तो फिर देर किस बात की है, आइए और नैनीताल को अपनी सेवा का अवसर दे दीजिए। नैनीताल के दर्शनीय स्थल में अगर आपने इस जगह को छोड़ दिया तो आप ज़रूर पछताऐंगे।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

लेक पैराडाइज

रुद्रपुर जिला मुख्यालय में स्थित लेक पैराडाइज नगर निगम की ओर से तैयार की गई है। लेक पैराडाइज परिसर में कृत्रिम झील बनाई गई है। जहां नाव की सवारी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन, झूले आदि का भी आनंद लिया जा सकता है। हरियाली से युक्त इस परिसर में खरगोश व कुछ विशेष पक्षियों को देखा जा सकता है। इसी के साथ खाने के लिए रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था की गई है। यहां आप खाने पीने के साथ पूरा ट्रिप एक हजार के अंदर कर सकते हैं।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

स्नो व्यू प्वाइंट

नैनीताल में "स्नो व्यू पॉइंट" समुद्र तल से 2270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह क्षेत्र के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। स्नो व्यू प्वाइंट सफेद बर्फ के एक कंबल में लिपटी शक्तिशाली हिमालय के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। सभी तीन महत्वपूर्ण चोटियों- नंदा देवी, त्रिशूल और नंदा कोट की चोटियों को इस बिंदु से एक साथ देखा जा सकता है। स्नो व्यू पॉइंट पर दूरबीन की मदद से आप हिमालयन रेंज और इसकी जादुई चोटियों को करीब से देख सकेंगे। अगर आप करीब से देखेंगे तो आपको एक छोटा सा मंदिर मिलेगा जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान के साथ दुर्गा और शिव के चित्र हैं। एक हवाई केबल कार के जरिए आप मॉल रोड से सीधे स्नो व्यू पॉइंट तक जा सकते हैं।

nainital is one of the most beautiful tourist places in uttarakhand enjoy visiting these places here,holiday,travel,tourism

टीफिन टॉप

नैनीताल के पर्यटन स्थल में शुमर यह जगह आपको पूरे नैनीताल का दृश्य दिखाएगी। चारों तरफ चीड़, ओक व देवदार से घिरा यह स्थल आपको खुशनुमा व शांति के वातावरण से रूबरू करवाएगा। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको यहाँ भरपूर तसल्ली मिलेगी। तसल्ली भी ऐसी-वैसी नहीं, मन को आनंदमयी करने वाली। तो कोई क्यों यहाँ आना भूल सकता है और वैसे भी अगर आप यहाँ नहीं आए तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। यह भी एक पिकनिक स्थल है और यहाँ कुछ रोमांचक कार्य भी किए जाते हैं जैसै पर्वतारोहण आदि तो आप इसे भूल तो सकते ही नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका