न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर में नई सरकार गठन की तैयारी, भाजपा नेता बोले – '44 विधायक तैयार', राज्यपाल से की मुलाकात

हमने राज्यपाल को स्पष्ट कर दिया है कि 44 विधायक जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नई सरकार बनाना चाहते हैं। साथ ही हमने राज्य में व्याप्त अस्थिरता से निपटने के संभावित समाधान भी साझा किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 6:26:18

मणिपुर में नई सरकार गठन की तैयारी, भाजपा नेता बोले – '44 विधायक तैयार', राज्यपाल से की मुलाकात

इंफाल। मणिपुर की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा मोड़ आया है। भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने बुधवार को दावा किया कि 44 विधायक एक नई सरकार के गठन के लिए तैयार हैं। उन्होंने नौ अन्य विधायकों के साथ राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की।

राधेश्याम सिंह ने कहा, "हमने राज्यपाल को स्पष्ट कर दिया है कि 44 विधायक जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नई सरकार बनाना चाहते हैं। साथ ही हमने राज्य में व्याप्त अस्थिरता से निपटने के संभावित समाधान भी साझा किए हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल ने ध्यानपूर्वक उनकी बातों को सुना और शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाएंगे।

सरकार बनाने पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का

राधेश्याम सिंह ने साफ किया कि सरकार बनाने के संबंध में अंतिम निर्णय भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा, "हमारा यह स्पष्ट संदेश है कि हम तैयार हैं। विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत ने भी सभी 44 विधायकों से बातचीत की है और किसी ने भी नई सरकार के गठन का विरोध नहीं किया है।"

उन्होंने मौजूदा स्थिति को चुनौतीपूर्ण बताया और कहा कि बीते वर्षों में कोविड और जातीय संघर्ष के चलते राज्य के विकास को भारी नुकसान हुआ है।

राष्ट्रपति शासन में मणिपुर

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद फरवरी 2025 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। बीरेन सिंह ने मई 2023 में शुरू हुए मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा से निपटने के तरीके को लेकर हो रही तीव्र आलोचनाओं के बीच पद छोड़ने का निर्णय लिया था।

वर्तमान विधानसभा समीकरण

मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल एक सीट खाली है। वर्तमान में 59 विधायक हैं, जिनमें भाजपा गठबंधन के पास 44 विधायक हैं। इसमें 32 मेइती, 3 मणिपुरी मुस्लिम और 9 नगा विधायक शामिल हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 5 विधायक हैं जबकि 10 विधायक कुकी समुदाय से हैं – जिनमें 7 पूर्व में भाजपा से, 2 कुकी पीपुल्स अलायंस से और 1 निर्दलीय हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की राज्यपाल से चर्चा

इस घटनाक्रम से एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य की स्थिति पर चर्चा की थी। उन्होंने ग्वालताबी की हालिया घटना के समाधान के लिए प्रदर्शनकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पत्रकारों से जुड़ी एक घटना को लेकर इंफाल घाटी में विरोध प्रदर्शन हुए थे। आरोप लगाए गए थे कि ग्वालताबी चौकी पर सुरक्षा बलों ने एक पत्रकारों से भरी बस को रोका और डीआईपीआर के कर्मचारियों को राज्य सरकार का नाम ढकने के लिए मजबूर किया।

बीरेन सिंह ने देर रात प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने राज्यपाल को मौजूदा हालात से अवगत कराया और समाधान के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। मुझे भरोसा है कि स्थिति को सुलझाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत