न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूर पैकेज बुक करने के दौरान ट्रेवल एजेंट से जान लें ये जरूरी जानकारी, नहीं होगी बाद में कोई परेशानी

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और इसके लिए सभी अपनी प्लानिंग के तहत घूमने के लिए निकलते हैं। अपनी व्यस्त जिंदगी से सुकून के पल बिताने के लिए घूमने जाया जाता हैं, तो जरूरी हैं कि आपकी हॉलिडे प्लानिंग परफेक्ट हो ताकि घूमने का अच्छे से मजा लिया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 8:15:34

टूर पैकेज बुक करने के दौरान ट्रेवल एजेंट से जान लें ये जरूरी जानकारी, नहीं होगी बाद में कोई परेशानी

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और इसके लिए सभी अपनी प्लानिंग के तहत घूमने के लिए निकलते हैं। अपनी व्यस्त जिंदगी से सुकून के पल बिताने के लिए घूमने जाया जाता हैं, तो जरूरी हैं कि आपकी हॉलिडे प्लानिंग परफेक्ट हो ताकि घूमने का अच्छे से मजा लिया जा सकें। इसके लिए आजकल लोग टूर पैकेज बुक कराने लगे हैं और पैकेज के अनुसार घूमने का आनंद उठाते हैं। ट्रैवल एजेंसी आपके ट्रिप को ऐसे प्लान करती हैं कि आपको टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि पैकेज बुक करने के दौरान ट्रेवल एजेंट से सभी जरूर जान ली जाए ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ सवाल बताने जा रहे हैं जो आपको अपने ट्रेवल एजेंट से जरूर पूछने चाहिए।

टूर पैकेज बुक करने के दौरान ट्रेवल एजेंट से जान लें ये जरूरी जानकारी, नहीं होगी बाद में कोई परेशानी

पैकेज में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं?

ट्रैवल पैकेज में ज्यादातर यात्रा की कीमत भी शेयर की जाती हैं। लेकिन जिस पैकेज के लिए आप इतनी कीमत देंगे, उसमें क्या शामिल है क्या नहीं, इसकी जांच करनी बेहद जरूरी है। ट्रैवल ऑपरेटर से यात्रा में दी गई व्यवस्था, खाना और यहां तक की लगाए गए टैक्स से जुड़े सवाल पूछें। अगर आप इन सभी टेंशन से बचना चाहते हैं, तो आप अपने ट्रैवल एजेंट्स से इन सबके बारे में लिखित में डॉक्युमेंट ले सकते हैं। ट्रैवलर जैसा पैकेज दे उसे वैसे ही न ले लें। अब आप अपने पैकेज को अपनी जरूरत के अनुसार भी कस्टमाइज करा सकते हैं। आप जिन चीजों को हटवाना चाहते हैं वो हटवाएं और उनकी जगह जो चीजें आप चाहती हैं उन्हें शामिल कराएं।

बच्चों के लिए वो जगह सही है या नहीं?

ट्रैवल ऑपरेटर से ये बात भी ध्यान से जरूर पूछ लें कि जिस जगह के लिए आप बुकिंग कर रहे हैं, वो बच्चों के लिए अनुकूल है या नहीं? या फिर वहां बच्चों के लिए कोई मनोरंजन पार्क, कुछ करने के लिए खास एक्टिविटी जैसी फैसलिटी उपलब्ध है या नहीं?

टूर पैकेज बुक करने के दौरान ट्रेवल एजेंट से जान लें ये जरूरी जानकारी, नहीं होगी बाद में कोई परेशानी

पिकअप और ड्रॉप पॉइंट क्या हैं?

उन कम्यूट विकल्पों की जाँच करें जो आपके लिए संभव हैं और उसी के अनुसार अपने एजेंट के साथ पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट तय करें। अपने गंतव्य पहुंचने पर यह सुनिश्चित करें कि क्या स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए होटल या किसी अन्य स्थान से परिवहन और संचार की सुविधा आपको दी जा रही है या नहीं, ताकि बाद में कोई संदेह या असमंजस की स्थिति न उत्पन्न हो सके।

हर एक टूरिस्ट प्लेस में कितना वक्त बिताएं?

कभी-कभी कुछ जगह ऐसी होती हैं, जिसे देखने में बेहद रुचि आती है और देखने में ही घंटों का समय लग जाता है। दूसरी तरफ, कुछ ऐसी भी जगह होती हैं, जिन्हें देखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं आती। ऐसे में अपने टूर गाइड के साथ समय से जुड़ी योजना बनाएं। जहां समय ज्यादा लग रहा है या कम लग रहा है, उसके अनुसार आप अपनी कीमत डिसाइड कर सकते हैं।

क्या आपके पास खराब मौसम की नीति है?

मौसम की स्थिति कुछ ऐसी होती है कि जिसपर किसी का भी बस नहीं चलता। इसलिए अपने टूर ऑपरेटर से ये सवाल जरूर करें कि अगर मौसम अनुकूल नहीं रहता है, तो आपकी टूर प्लानिंग का क्या होगा? क्या आपके एजेंट के पास रिफंड पॉलिसी है? या फिर क्या वे इस ट्रिप को फिर से प्लान कर सकते हैं?

टूर पैकेज बुक करने के दौरान ट्रेवल एजेंट से जान लें ये जरूरी जानकारी, नहीं होगी बाद में कोई परेशानी

क्या इस पैकेज में सभी खाना शामिल है?

भारत में ऐसी कुछ ट्रैवल कंपनियां हैं, जो आमतौर पर अपने पैकेज में खाने को शामिल करती हैं। हालांकि ये पैकेज, जगह आदि पर निर्भर करता है। आप अपने ट्रैवल एजेंट्स से पूछ सकते हैं कि क्या सभी भोजन या कोई खास फूड टूर पैकेज का हिस्सा हैं या नहीं? इससे आपको अपनी यात्रा में खाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। ट्रैवल पैकेज में घूमाने फिराने से लेकर खाने पीने के अलावा कई सुविधाएं दी जाती हैं। जिस समय आप पैकेज फाइनल करें उस समय एजेंट से हर जानकारी अच्छे से ले लेनी चाहिए, क्योंकि आपको इन चीजों के बारे में मालूम होगा तभी तो आप ट्रिप के दौरान इनका फायदा ले पाएंगे। इसके साथ ही अगर बताई गई सुविधाएं रास्ते में नहीं दी गई तो आप ट्रैवल एजेंसी पर क्लेम भी कर सकते हैं।

पैकेज कैंसिल करने की क्या पॉलिसी है?

शेड्यूलिंग और भुगतान आमतौर पर समय से पहले किया जाना चाहिए। किसी भी पैकेज को बुक करने से पहले लागू किए गए शुल्कों को जान लें कि क्या आपको अपनी योजनाओं में कोई अंतिम बदलाव करना है या रद्द करना है। रद्द करने की नीतियों को समझना और रद्द करने पर लागू फीस के प्रतिशत पर पारस्परिक रूप से सहमत होना आवश्यक है।

यात्रा के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?

यात्रा के लिए कुछ खास जगहों पर विशेष परमिट की आवश्यकता होती है। अपने ट्रैवल एजेंट्स से जरूर पूछें कि वहां पहुंचकर किसी खास डॉक्युमेंट की जरूरत तो नहीं है? फोटो पहचान, चिकित्सा प्रमाण पत्र और बैंक स्टेटमेंट जैसे व्यक्तिगत दस्तावेजों को अपने साथ लेकर चलें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
खान सर आखिर कहां गायब हैं, पुलिस लगातार कर रही तलाश; गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से भी किया संपर्क
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं मिसाइलें; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, दागीं मिसाइलें; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा तेज; AAP-DMK की दूरी, विपक्षी रणनीति पर मंथन
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर