न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC में दिशा और ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर असित ने कही यह बात, पैप्स पर भड़के सलमान के बॉडीगार्ड शेरा

टीवी की दुनिया में कुछ सीरियल ऐसे हैं जिन्होंने सालों-साल लंबी पारी खेली है या खेल रहे हैं। इनमें सब टीवी पर आने वाले फैमिली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 1:05:51

2 News : TMKOC में दिशा और ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर असित ने कही यह बात, पैप्स पर भड़के सलमान के बॉडीगार्ड शेरा

टीवी की दुनिया में कुछ सीरियल ऐसे हैं जिन्होंने सालों-साल लंबी पारी खेली है या खेल रहे हैं। इनमें सब टीवी पर आने वाले फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम प्रमुखता से आता है। इस शो को मिजाज कुछ ऐसा है कि यह घर-घर में जगह बना लोगों की धड़कनों में बस गया है। शो को करीब 17 साल हो गए हैं। ऐसे में दर्शक और एक्टर्स के बीच एक खास रिश्ता बन गया है। इतनी लंबी अवधि में कुछ एक्टर्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो कुछ किसी न किसी कारण से शो छोड़कर चले गए। हालांकि उन लोगों के किरदार जीवित हैं और कोई न कोई वह भूमिका निभा रहा है। लेकिन ‘दयाबेन’ का रोल प्ले करने वालीं दिशा वकानी (46) का विकल्प आज तक नहीं मिला।

दिशा ने साल 2017 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के चलते शो छोड़ दिया था। तब से अब तक शो के मेकर्स कोई दूसरी ‘दयाबेन’ नहीं ला पाए। अब एक बार फिर से शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस पर रिएक्शन दी है। असित ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए दिशा के लौटने को लेकर कहा कि शो की पॉपुलैरिटी आज भी वैसे ही बनी हुई है। लोग कहते हैं कि उन्हें शो में पहले जैसा मजा नहीं आता जब से ‘दया भाभी’ चली गई हैं और मैं इस बात से सहमत हूं। मैं ‘दया भाभी’ को जल्द वापस लाऊंगा। पूरी टीम लेखक हों या कलाकार, ‘दया भाभी’ की कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश करती है।

‘दया भाभी’ बहुत जल्द लौटेंगी। हम तो यही दुआ कर सकते हैं कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। वो मेरी छोटी बहन जैसी हैं और आज भी हम एक परिवार जैसे हैं। उनके लिए वापस आना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। मैंने इस किरदार के लिए कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनके बारे में आपको जल्द ही पता चलेगा। दिशा को गए 7 साल हो गए हैं और हम आज भी उन्हें बहुत मिस करते हैं। दिशा अपने साथी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का बहुत ख्याल रखती थीं। हम कोशिश कर रहे हैं कि हमें कोई ऐसा ही कलाकार मिले जो दिशा वकानी जैसी हो। उल्लेखनीय है कि दिशा की शादी साल 2015 में मयूर पाडिया के साथ हुई थी। उनके एक बेटी और एक बेटा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान की सुरक्षा करते दिखे शेरा, वीडियो वायरल

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लगातार मिल रही धमकियों के चलते वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहते हैं। सलमान को रविवार (13 मार्च) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहां से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सलमान के बॉडीगार्ड शेरा सबका ध्यान खींच रहे हैं। शेरा गुस्से में सलमान के लिए रास्ता साफ करते हुए, फोटोग्राफरों पर चिल्लाते हुए और कुछ को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शेरा ऐसा इसलिए कर रहे थे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सलमान को कोई परेशानी न हो। सलमान ने भी शेरा को न तो कुछ कहा और न रोका। वीडियो में शेरा को सलमान के आगे बढ़ते हुए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, “कोई नहीं चाहिए..” फिर कुछ देर बाद वो फोटोग्राफरों से बोलते हैं, “सब इधर आ जाओ, चलो!” इस दौरान सलमान ने कोई रिएक्शन नहीं दी और वे अपनी कार की ओर बढ़ते दिखे। शेरा का रवैया कई लोगों को पसंद नहीं आया, जबकि कई उनकी सजगता की तारीफ भी कर रहे हैं।

बता दें शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली हैं। वे करीब 30 साल से सलमान के साथ साये की तरह चिपके हुए हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही 30 मार्च को ईद के मौके पर उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई थी। फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। अब देखना है कि सलमान अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कब करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान